Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में BJP ने कर दिया खेला! 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, TMC सांसद ने मास्टरमाइंड का किया खुलासा

TMC Rebel MPs List: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की लिस्ट सामने आ गई है। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर टीएमसी के सांसदों को धमकाने का आरोप लगाया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 12, 2026 | 10:47 AM

कीर्ति आजाद और बागियों की लिस्ट (सौजन्य- IANS/सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

West Bengal TMC Political Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस के 20 में से 19 बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होने का मन बना लिया है। सांसदों ने मिलकर 18 मई को अपने नामों की सूची लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में सौंपी थी। जो अब सामने आ गई है।

इस लिस्ट को लेकर टीएमसी सांसद ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। TMC सांसद कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि सांसदों को भाजपा ने धमकाया है। बागी TMC सांसदों के बारे में उन्होंने कहा, “जिन सांसदों ने साइन नहीं किया था, उनके घरों में BJP के लोग बैठे थे। उनके घर तोड़ दिए गए। यह सब निशिकांत दुबे के घर से प्लान किया जा रहा है। उनके घर के अंदर मेरा एक कॉन्टैक्ट है जो मुझे हर बात की जानकारी देता रहता है।”

टीएमसी सांसदों को डराया गया

उन्होंने कहा, “जिन सांसदों ने साइन नहीं किया था, उनके घरों में BJP के लोग बैठे थे। बाहर पुलिस पहरा दे रही थी। उनके घर तोड़ दिए गए। उनके परिवारों को डराया-धमकाया गया। कई लोग डर के मारे सामने आए। बापी हलदर का घर पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। वह कांप रहे थे। वह पहली बार सांसद बने हैं, युवा हैं। दो और लोग भी हैं। आप देख सकते हैं कि पहले आठ लोगों के नाम अलग स्याही से लिखे हैं, जबकि चौदह से अठारह तक का अगला ग्रुप काली स्याही से लिखा है। उस ग्रुप में तीन मुस्लिम भी शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘मोदी ने मरवा दिया’… राहुल गांधी के इस बयान से मची खलबली, कांग्रेस की बड़ी बैठक में सरकार के खिलाफ महामंथन

Explainer: बीजेपी का दावा: हमनें नहीं तोड़ी TMC! तो फिर कौन है मास्टरमाइंड? जिसने उड़ाई ममता बनर्जी की नींद

‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल

‘मेरी सहमति के बिना जोड़ा गया नाम’, बागी गुट में शामिल होने की खबरों पर TMC सांसद ने दी सफाई

कीर्ति आजाद ने किया खुलासा

कीर्ति आजाद ने आगे कहा, अब BJP को उनकी भी जरूरत है, भले ही वे आम तौर पर उनकी बुराई करते हों, क्योंकि उन्हें दो-तिहाई बहुमत चाहिए। उन्होंने मिताली बाग के साथ भी ऐसा ही किया। वह भी पहली बार सांसद बनी हैं। वह ग्रामीण बैकग्राउंड से हैं और सादा जीवन जीती हैं। उनका घर भी तहस-नहस कर दिया गया, पूरी तरह तोड़-फोड़ की गई। माला रॉय सबसे नई हैं। उन्होंने परसों साइन किया।

#WATCH | Delhi | “… BJP operatives were sitting inside the homes of the MPs who hadn’t signed. Their homes were demolished. All of this is being orchestrated from Nishikant Dubey’s house. I have a contact inside his house who keeps me informed about what’s going on,” says TMC… https://t.co/fGXqIhR9dV pic.twitter.com/eW0XJU9kk2 — ANI (@ANI) June 12, 2026

सायनी ने कैसे किया साइन?

सायोनी घोष के हस्ताक्षर पर कीर्ति आजाद ने कहा, सायनी ने अलग से साइन किया। वह खुलकर नहीं मिलीं, लेकिन अलग से साइन किया। वह उससे पिछली रात भूपेंद्र यादव से मिली थीं। यह सब निशिकांत दुबे के घर से प्लान किया जा रहा है। उनके घर के अंदर मेरा एक कॉन्टैक्ट है जो मुझे हर बात की जानकारी देता रहता है। प्रकाश चिक बराइक, जिन्होंने इस्तीफा दिया, उन्होंने निशिकांत के घर के ठीक बाहर ऐसा किया।

यह भी पढ़ें – या तो भतीजा रहेगा या मैं! TMC सांसद कल्याण बनर्जी का ममता को अल्टीमेटम, तृणमूल में सबसे बड़े विस्फोट से हड़कंप 

TMC सांसद कीर्ति आजाद ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा, “निशिकांत एक चालाक बिजनेसमैन हैं और उनके पास बहुत पैसा है। मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। वह मेरे होमटाउन से हैं। वह मेरे छोटे भाई जैसे हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि उनका खेल क्या है। पहले भूपेंद्र यादव के साथ बागी सांसदों की मीटिंग हुई। फिर सुवेंदु अधिकारी फूलों के साथ आए। साफ है कि यह BJP की चाल है।”

According to Sources here is the list of 19 out of 20 TMC breakaway MPs that sent their names to the Lok Sabha Speaker’s Office on May 18th. 1. Kakoli Ghosh Dastidar
2. Satabdi Roy
3. Bapi Haldar
4. Dr. Sharmila Sarkar
5. Prasun Bandyopadhyay
6. Jagadish Barma Basunia
7. Asit… pic.twitter.com/MM2rPhYuaf
— ANI (@ANI) June 12, 2026

इस सूची में 19 सांसदों के नामों का उल्लेख है।

  • काकोली घोष दस्तीदार
  • शताब्दी रॉय
  • बापी हलदर
  • डॉ शर्मिला सरकार
  • प्रसून बंद्योपाध्याय
  • जगदीश बर्मा बसुनिया
  • असित कुमार मल
  • अरूप चक्रवर्ती
  • रचना बनर्जी
  • सायोनी घोष
  • खलीलुर्रहमान
  • अबू ताहिर खान
  • यूसुफ पठान
  • मिताली बैग
  • माला रॉय
  • कालीपद सोरेन
  • दीपक अधिकारी
  • जून मालिया
  • पार्थ भौमिक

West bengal kirti azad on list of 19 tmc breakaway mps slams bjp nishikant dubey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 10:47 AM

Topics:  

  • BJP
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.