TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान

TMC Youth President Sayoni Ghosh Removed: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सांसद सायनी घोष को हटा दिया है और अर्नब बनर्जी को TMC युवा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
tmc youth president saayoni ghosh removed
ममता बनर्जी और सायोनी घोष (IANS फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Arnab Banerjee New Youth Chief: तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने टीएमसी के युवा अध्यक्ष के पद से सायोनी घोष को हटा दिया है। TMC ने सांसद सायनी घोष को हटाकर अर्नब बनर्जी को TMC युवा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आज तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

तृणमूल कांग्रेस के नेता अर्नब बनर्जी को राज्य तृणमूल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तो वहीं, टीएमसी के विधायक कुणाल घोष को उत्तरी कोलकाता संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।

सांसद सौगत रॉय ने दी जानकारी

टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने इस बारे में विस्तार में जानकारी दी। सांसद सौगत रॉय ने बताया, "आज हमारी नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक हुई। मैं और ज्योतिप्रिय मल्लिक इस कमिटी में शामिल थे। जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए थे, उन्हें हटा दिया गया है। हमारे पास नए यूथ प्रेसिडेंट अर्नब बनर्जी और महिला प्रेसिडेंट अलीफा अहमद हैं। कुणाल घोष को नॉर्थ कोलकाता का प्रेसिडेंट चुना गया है।"

टीएमसी कार्यकर्ताओं को किया जा रहा परेशान

उन्होंने आगे बताया, "मोसर्रफ हुसैन को माइनॉरिटी सेल का प्रेसिडेंट बनाया गया है। मुख्य बात यह है कि इस बैठक में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की गई। उन्हें परेशान किया जा रहा है, पीटा जा रहा है और उनके ऑफिस जलाए जा रहे हैं। इसलिए, हमने इसकी निंदा की। हमने 4000 EVM जलाए जाने की भी निंदा की। मैं यह भी बताना चाहूंगा कि जूम के जरिए बाहर से महुआ मोइत्रा, बिमान बनर्जी और अन्य लोग जुड़े थे। यह एक पूरी बैठक थी।"

बता दें, कि टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में अलग बैठने की मांग की है। इस बागी गुट में मशहूर अभिनेत्री और सांसद सायोनी घोष का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है। इसे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com