- Hindi News »
- India »
- Times Higher Education Rankings 2024 Release Know Universities Rankings List
एजुकेशन रैंकिग में भारत के टॉप 10 संस्थान, IISc बैंगलोर No.1 पर
- Written By: साक्षी सिंह

Times Higher Education Rankings 2024
एजुकेशन डेस्क: टाइम्स हायर एजुकेशन ने गुरुवार को वर्ल्ड वाइज यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 ने जारी कर दी है। इसमें पहली बार भारतीय विश्वविद्यालय रिकॉर्ड तोड़ संख्या में जगह बनाई है। भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर ने भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं THE ने IISc बैंगलोर को 201-250 रैंक में रखा गया है।
THE 2024 में 91 भारतीय संस्थानों ने बनाई जगह
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE)की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 91 भारतीय संस्थानों ने जगह बनाई है। IISc बैंगलोर के बाद अन्ना यूनिवर्सिटी, जामिया मीलिया इस्लामिया, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस को THE में 501-600 रैंक में रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
डायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
IIT का THE को बहिष्कार
पिछले कई सालों की तरह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) ने लगातार चौथे साल रैंकिंग का बहिष्कार जारी रखा है। यानी कि इस वर्ष भी IIT संस्थानों ने इस रैंकिंग में भाग नहीं लिया था। हालांकि दो IITs गुहावटी और इंडियन स्कूल ऑफ माइंन्स धनबाद ने इस रैंक में हासिल किया।
अमेरिका के सबसे ज्यादा संस्थानों ने बनाई जगह
रैंकिंग में 169 संस्थानों के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है, और 56 संस्थानों के साथ शीर्ष 200 में भी सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है। भारत अब 91 संस्थानों के साथ चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है, जिसने चीन को पीछे छोड़ दिया है, जिसके 86 संस्थानों का रैंकिंग में प्रतिनिधित्व है।
टाइम्स विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह बनाने वाले ये हैं भारत के टॉप-10 संस्थान
1. आईआईएससी बैंगलोर (201-250 रैंक)
2. अन्ना विश्वविद्यालय (501-600 रैंक)
3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया (501-600 रैंक)
4. महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (501-600 रैंक)
5. शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज (501-600 रैंक)
6. अलगप्पा विश्वविद्यालय (601-800 रैंक)
7. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (601-800 रैंक)
8. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (601-800 रैंक)
9. भारथिअर विश्वविद्यालय (601-800 रैंक)
10. भारतीय आईआईटी गुवाहाटी (601-800 रैंक)
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को पहला स्थान
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी टाइम्स हायर एजुकेशन यूनिवर्सिटी की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में पहले स्थान पर है। वहीं, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जबकि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर है। इसके अलावा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को पांचवें स्थान पर रखा गया है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लगातार 8वीं बार No.1 पर
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय लगातार आठवें वर्ष रैंकिंग में शीर्ष पर है, लेकिन शीर्ष पांच में दूसरे यूनिवर्सिटीज की रैंक में बदलाव देखा गया है। आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया है कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरा स्थान हासिल की है, जबकि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर खिसक गई है। इस साल एमआईटी दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी पिछले साल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गई है।
Times Higher Education के बारे में
Times Higher Education को पहले द टाइम्स हायर एजुकेशन सप्लीमेंट (THES) के नाम से जाना जाता था, एक पत्रिका है जो विशेष रूप से उच्च शिक्षा से संबंधित समाचारों और मुद्दों पर रिपोर्टिंग करती है। टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2024 का यह 20वाँ संस्करण है। इस साल Times Higher Education वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2024 में 108 देशों और अलग- अलग क्षेत्रों के 1,904 विश्वविद्यालय शामिल हुए।
Times higher education rankings 2024 release know universities rankings list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM










