-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- There Was A Ruckus In Delhi Over Kedarnath Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati Made Serious Allegations
दिल्ली में केदारनाथ पर मचा बवाल, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लगाए गंभीर आरोप
- Written By: शानू शर्मा
दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ धाम के नाम पर बनाए जा रहे केदारनाथ मंदिर को लेकर बवाल मचा है। मंदिर के भूमिपूजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी पहुंचे। जिसका जमकर विरोध किया गया। अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केदरानाथ धाम से कई किलो सोना चोरी होने का आरोप लगाया है।

केदारनाथ धाम विवाद के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लगाए गंभीर आरोप (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनाए जाने पर बवाल मचा है। तीर्थपुरोहित समाज द्वारा इसका जमकर विरोध किया जा रहे हैं। वहीं शंकराचार्यों द्वारा भी इसका विरोध किया जा रहा है। इसी बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब किया गया है। उन्होने इसे सीधे तौर पर घोटाला करार दिया है।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आप लोग क्यों इस मुद्दे को नहीं उठाते हैं? साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब केदारनाथ धाम में ही घोटाला हो रहा तब आप दिल्ली में केदारनाथ कैसे बनाएंगे? उन्होंने कहा कि वहां मंदिर बनाकर घोटाले होते रहेंगे।
जांच की मांग
च शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए केदारनाथ घोटाले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के धर्मस्थानों पर राजनीति की एंट्री हो रही है। साथ ही उन्होंने ने एक बार फिर दिल्ली में केदरानाथ बनाए जाने का विरोध किया है। उनहोंने कहा किलोकेशन क्यों बदलनी है? यह तो अनधिकार चेष्टा है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं
Mukesh Ambani ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, दोनों धामों के लिए किए 5-5 करोड़ दान
Kedarnath Trek Accident: केदारनाथ यात्रा के दौरान शॉर्टकट लेने से 2 युवा खाई में गिरे, 1 की मौत 1 घायल
‘मुझे गुमराह कर शंकराचार्य पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे’, आशुतोष ब्रह्मचारी के कबूलनामे से फिर उछला मामला
क्या है पूरा मामला
बता दें कि श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर तैयार किया जा रहा है। जिसके भूमिपूजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे। विपक्ष कांग्रेस द्वारा दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण को लेकर सरकार को घेरा जा रहा है। हालांकि श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट द्वारा यह साफ कर दिया गया है कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं, बल्कि केदारनाथ मंदिर बनाया जा है। जिसका उत्तराखंड सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।
ट्रस्ट की ओर इस मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा गया कि इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में धामों के प्रतीकात्मक मंदिर बनाए गए हैं। ऐसे में दिल्ली में केदरानाथ मंदिर के निर्माण को लेकर विवाद करना गलता है। इसे बेवजह राजनीतिक रंग देकर मामला को तूल दिया जा रहा है।
There was a ruckus in delhi over kedarnath shankaracharya avimukteshwaranand saraswati made serious allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














