
‘The Big One’ कब आएगा?
नवभारत डेस्क: म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप ने लोगों को फिर याद दिला दिया है कि प्रकृति का क्रोध कितना भयावह हो सकता है। 7.7 रिक्टर स्केल का ये झटका न केवल मांडले शहर तक सीमित रहा, बल्कि थाईलैंड सहित कई पड़ोसी देशों तक महसूस किया गया। सैकड़ों लोगों की मौत तथा अरबों की संपत्ति का नुकसान दर्ज किया गया है। लेकिन इसी के साथ लोगों के ज़हन में एक सवाल फिर उठ रहा है कि ‘The Big One’ कब आएगा?
अब तक दर्ज सबसे ताकतवर भूकंप 1960 में चिली के वाल्दिविया शहर में आया था, उस दौरान तीव्रता 9.4 से 9.6 के बीच थी। इसने 10 मिनट तक दुनिया को हिलाया और इसकी वजह से पैदा हुई सुनामी ने चिली, हवाई, जापान, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड तक तबाही मचाई थी।
इसके बाद 2004 में हिंद महासागर में आए भूकंप (9.2-9.3) की वजह से 2 लाख से ज्यादा लोगों की जान ली थी। वहीं, 2011 में जापान के तोहोकू क्षेत्र में आया भूकंप (9.1) फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट के लिए भी संकट बन गया था।
‘The Big One’ एक ऐसा भूकंप है जो फिलहाल आया नहीं है, पर आएगा ज़रूर, वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है। पहले ये नाम अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में मौजूद San Andreas Fault से जुड़ा था। 1953 में दो भूवैज्ञानिकों ने बताया था कि ये फॉल्ट लाइन 1,000 किलोमीटर से भी ज़्यादा लंबी है और कभी भी 7-8 तीव्रता का भूकंप ला सकती है, जो की लॉस एंजेलिस, सैन डिएगो और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों को खत्म कर देगा।
इसी ‘Big One’ पर हॉलीवुड में भी कई फिल्में बनी हैं — Earthquake (1974), The Big One: The Great Los Angeles Earthquake (1990), तथा San Andreas (2015), जिनमें दिखाया गया है कि ये भूकंप क्या तबाही ला सकता है।
इस भूकंप में लाखों लोग बेघर हो जाएंगे और हज़ारों मौतें हो सकती हैं। संचार और सड़क नेटवर्क बुरी तरह से तबाह हो सकता है, साथ ही कनाडा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में भी असर होगा। रेस्क्यू ऑपरेशन करना मुश्किल होगा, क्योंकि तब तक फोन, इंटरनेट तथा सड़कों का बहुत कुछ टूट चुका होगा।
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
बारत में हिमालयन रीजन को वैज्ञानिक सबसे खतरनाक मानते हैं। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली, चंडीगढ़, नेपाल जैसे इलाके अगर 8 रिक्टर स्केल का भूकंप झेलते हैं, तो ये दुनिया का सबसे घातक भूकंप साबित हो सकता है। इसके साथ ही, फिलीपींस के लुजोन इलाके में मौजूद Marikina Valley Fault भी लगभग 3,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है तथा किसी बड़े भूकंप की संभावना को लेकर अलर्ट है।






