-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Telangana Govt Announces For Obc 42 Percent Reservation Will Be Available In Education Job And Politics Big Gift Obc In Telangana Given Reserve Lower Community
तेलंगाना में ओबीसी के लिए बड़ी सौगात, शिक्षा, नौकरी और राजनीति में मिलेगा 42% आरक्षण
- Written By: सौरभ शर्मा
सीएम रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना को सामजिक क्रांति पर गर्व है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से पिछड़े समूहों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जो आखिरकार हमने पूरी कर दी।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी
हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने ओबीसी समुदाय के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घोषणा की है कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को शिक्षा, नौकरी, रोजगार और राजनीति में 42 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तेलंगाना में ओबीसी की जनसंख्या 56.36% है और सरकार उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम कांग्रेस द्वारा चुनावी वादे का हिस्सा था। जिसे अब अमल में लाया जा रहा है।
सरकार इसे कानूनी जामा पहनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद ओबीसी आरक्षण को बढ़ाया जाएगा।
Telangana is proud to lead the social revolution in #India It is my honour to announce the longest pending demand of the subaltern groups since Indian Independence, the yearning of our brothers & sisters belonging to the Backward Castes, on being counted & recognised in an… — Revanth Reddy (@revanth_anumula) March 17, 2025
ओबीसी आरक्षण पर सरकार का संकल्प
सरकार ने 4 फरवरी 2024 को ओबीसी जाति जनगणना शुरू की थी। पिछली सरकार ने इसे 37% तक बढ़ाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था, जिसे अब वापस लेकर नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। रेड्डी ने कहा कि 42% आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात समेत सभी कानूनी उपाय अपनाए जाएंगे। सीएम रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना ने भारत में सामाजिक क्रांति का नेतृत्व किया है। हमें गर्व है कि स्वतंत्रता के बाद से ओबीसी समूहों की सबसे लंबे समय से मांग थी, ओबीस के हमारे भाइयों और बहनों की इच्छा आखिरकार पूरी हो गई है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में OBC जातीय जनगणना की मांग तेज, 70वें दिन भी जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन
महाज्योति को 1500 करोड़ का बजट मिले, विधान परिषद में परिणय फुके की जोरदार मांग
आरक्षित पदों का बैकलॉग खत्म करने के लिए मेगा भर्ती की मांग, संदीप ताजने का सरकार से आग्रह
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकार
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक संकट से गुजर रही है और कर्मचारियों के वेतन के लिए भी आरबीआई से कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से धैर्य रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि वेतन हर महीने की पहली तारीख को दिया जाएगा, हालांकि कई बार इसमें मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति को पारदर्शी रखते हुए सभी को इससे अवगत कराया जाएगा ताकि सरकार और कर्मचारियों के बीच विश्वास बना रहे। सीएम ने सारी जानकारी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया है।
Telangana govt announces for obc 42 percent reservation will be available in education job and politics big gift obc in telangana given reserve lower community
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मौत के साये में 13 भारतीय नाविक! यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर जहाज पर फंसी जान, ड्रोन हमलों से दहला इलाका
Jul 29, 2026 | 10:15 AMभारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMकिसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
Jul 29, 2026 | 09:59 AM3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
Jul 29, 2026 | 09:57 AMअसम में 75 जिंदगियां खत्म, संकट की घड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, पीड़ितों को 9 लाख की मदद
Jul 29, 2026 | 09:51 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














