- Hindi News »
- India »
- Telangana Five People Arrested For Leaking Ssc Question Paper
Telangana: तेलंगाना SSC पेपर लीक मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को 23 मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और मामले में आरोपी बनाए गए छह अन्य लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
हैदराबाद: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में पुलिस ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के तेलुगु प्रश्नपत्र को कथित तरीके से लीक किए जाने के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक किशोर आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नलगोंडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के. शिवराम रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में निजी स्कूल का एक शिक्षक और एक फोटोकॉपी सेंटर का मालिक शामिल है। पुलिस के अनुसार, 21 मार्च को एक नाबालिग लड़का नलगोंडा जिले के नकरेकल कस्बे में राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय (परीक्षा केंद्र) की दीवार पर चढ़ गया और उसने एक छात्रा की मदद लेकर अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की तस्वीर खींच ली।
पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने उसे प्रश्नपत्र दिखाया तो उसने खिड़की के पास खड़े होकर तस्वीर खींची, जिसके इसके बाद छात्रा को परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अन्य आरोपियों के बीच प्रसारित किया गया और निजी शिक्षक ने कुछ प्रश्नों के उत्तर लिखकर अन्य आरोपियों को वापस भेज दिए।
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फोटोकॉपी सेंटर से उन्होंने उत्तरों के प्रिंटआउट’ लिए। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी उत्तर पर्चियां लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे और कुछ छात्रों को सौंप दिया, लेकिन पुलिस को देखकर वे फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बच्चों को अवैध तरीकों से अच्छे अंक दिलाने के इरादे से प्रश्नपत्र हासिल करने की योजना बनाई थी और बाद में परीक्षा देने वालों को उत्तर पर्चियां सौंपना चाहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
PCS अलंकार ने भरी सियासी हुंकार…बांके बिहारी की नगरी से किया नई पार्टी का ऐलान, 2027 चुनाव में ठोकेंगे ताल?
तुरंत छोड़ो तेहरान…ईरान पर किसी भी वक्त हमला कर सकता है अमेरिका, देश में बढ़ी हलचल, भारत ने जारी की एडवाइजरी
सैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
‘पाकिस्तान का कोई नामोनिशान नहीं बचेगा…’, हवाई हमलों पर भड़के तालिबानी मंत्री, बोले- बस इशारे की देर- VIDEO
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को 23 मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और मामले में आरोपी बनाए गए छह अन्य लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और तेलंगाना राज्य सार्वजनिक परीक्षा (गलत आचरण और अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-1997 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य भर में परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू हुई थीं।
Telangana five people arrested for leaking ssc question paper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा पुलिस भर्ती: 134 पदों के लिए मैदानी परीक्षा संपन्न; 3574 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए हुए शामिल
Feb 23, 2026 | 09:14 PMआडवा फाटा सड़क के लिए भाजपा का जोरदार आंदोलन, प्रशासन ने कार्य पूर्ती का दिया लिखित आश्वासन
Feb 23, 2026 | 09:11 PMZIM vs WI: वानखेड़े में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने मचाया तहलका, खड़ा किया T20 WC 2026 का सबसे बड़ा स्कोर- 254/6
Feb 23, 2026 | 09:03 PMकब शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? चुपचाप कर लें ये उपाय, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा
Feb 23, 2026 | 09:02 PMममता बनर्जी या राहुल गांधी…कौन होना चाहिए इंडिया गठबंधन का बॉस? उमर अब्दुल्ला साफ कर दी तस्वीर
Feb 23, 2026 | 08:58 PMनशे में धुत कार चालक ने ली छात्र की जान, नशापान कर वाहन चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 23, 2026 | 08:48 PMZIM vs WI: टी20 विश्व कप में नहीं बज रहा वेस्टइंडीज का राष्ट्र गान, कारण ऐसा कि ICC भी हो गया मजबूर
Feb 23, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














