आतंकवादी जैसा हो रहा बर्ताव…E20 विवाद पर तहसीन पूनावाला का मौन व्रत का ऐलान, पुलिस पर लगाया नजरबंदी का आरोप
E20 Petrol Protest: E20 पेट्रोल के विरोध में तहसीन पूनावाला ने भूख हड़ताल और मौन मार्च का ऐलान किया है। पूनावाला ने दिल्ली पुलिस पर गैरकानूनी रूप से नजरबंद करने का आरोप लगाया है।
- Written By: अमन मौर्या
तहसीन पूनावाला (सोर्स- IANS)
Tehseen Poonawalla House Arrest: देशभर में NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब E-20 पेट्रोल के विरोध में भी लोगों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। इसी बीच प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया है साथ ही मौन मार्च निकालने का भी फैसला किया है।
इस ऐलान के बाद उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंच गई है। पूनावाला ने दावा किया है दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक अच्छा इंसान बताया, लेकिन घर से बाहर निकलने नहीं दे रही है।
पूनावाला ने लगाया नजरबंद करने का आरोप
तहसीन पूनावाला ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे मैं कोई आतंकवादी हूं। अपने मौन व्रत और हड़ताल के बारे में बताते हुए पूनावाला ने लिखा कि मैं तो बस मौन व्रत रखना चाहता था और एक दिन की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक भूख हड़ताल करना चाहता था। अपने पोस्ट में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी सस्पेंड करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे गालियां दी गईं, अब मुझे नजरबंद कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा पर राजनीति नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई, संभाजीनगर भाजपा शहराध्यक्ष शितोले ने अभिजीत दीपके को घेरा
दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची उमर खालिद की याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब, 27 अगस्त को सुनवाई
खून से सनी वर्दी, सिर पर लगे टांके; फिर भी कहा- कुछ नहीं हुआ, दिल्ली पुलिस ने छात्रों को नहीं ठहराया जिम्मेदार
अमित शाह से मिले अजीत डोभाल, CJP पर बड़े एक्शन की तैयारी? संसद में हाईलेवल बैठक के बाद बढ़ी अटकलें
Almost as if I am.a terrorist!! All I wanted was a maun vrat and a peaceful democratic one day hunger strike. My Instagram account was suspended! I was abused! Now house arrested! Why can’t we discuss Ethanol? All we are asking is E10 for E10 compliant vehicles and reduce… pic.twitter.com/NRfHQgvlOJ — Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) August 1, 2026
दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
तहसीन पूनावाला ने पुलिस पर गैर कानूनी रूप से नजरबंद करने का आरोप लगाते कहा कि दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ मुझे गैर-कानूनी तौर पर नजरबंद किया है, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है। इसलिए अगर मैं भागने की कोशिश करती हूं और धक्का-मुक्की होती है तो मुझ पर गंभीर आरोप लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- NSA अजीत डोभाल को मिला प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
नितिन गडकरी को इथेनॉल मामले से दूर करने की मांग
इथेनॉल पर बात करते हुए पूनावाला ने कहा कि हम इथेनॉल पर चर्चा क्यों नहीं कर सकते? हम बस इतना चाहते हैं कि E10 के अनुकूल गाड़ियों के लिए E10 मिले, E0 पेट्रोल की कीमतें कम हों, E20 फ्यूल पॉलिसी से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं और नितिन गडकरी को इथेनॉल के मामले से दूर रखा जाए।
