Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमित शाह से मिले अजीत डोभाल, CJP पर बड़े एक्शन की तैयारी? संसद में हाईलेवल बैठक के बाद बढ़ी अटकलें

Ajit Doval Meeting with Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टॉप अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल सिक्योरिटी मीटिंग के बाद NSA अजीत डोभाल से मुलाकात की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 31, 2026 | 08:46 AM

अमित शाह और अजीत डोभाल की मुलाकात (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Amit Shah Internal Security Meeting: दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी वाले तो आराम से वापस अपनी दुनिया में चले गए, लेकिन प्रदर्शन में आए जेन जी फंस गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में युवाओं और छात्रों ने देश की सेना से लेकर सरकार को अपशब्द कहे थे। अब वहीं युवा रो रहे हैं और सरकार से माफी मांग रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी वालों का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों पर केस वापस लिए जाएंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जिसने गुंडई और हिंसा की घटना को अंजाम दिया है, उस पर एक्शन होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कॉकरोच पार्टी सन्न है। सरकार कोर्ट के आदेशों की अव्हेलना नहीं कर सकती है। इसलिए अब सरकार का सभी प्रदर्शनकारियों से केस वापस लेने का वादा कहीं-न-कहीं ढीला पड़ जाता है।

कोर्ट के आदेश को मानने से मना करना और उसके खिलाफ खड़े होना दो अलग सुप्रीम बातें हैं। इसी वजह से हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारियों की टेंशन बढ़ गई है। इसलिए अब यह कहा जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जेन जी को फंसाकर रख दिया है। इस बीच सभी हिंसक प्रदर्शनकारियों ने अब माफी मांगनी शुरू कर दी है और सरकार से अपील कर रहे है कि उन पर कोई एक्शन न हो।

सम्बंधित ख़बरें

न विधायक… न MLC, फिर भी मंत्री क्यों दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल; क्या है नियम

धमकी दी है तो नाम भी बताओ, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके के आरोपों पर मंत्री बावनकुले ने मांगे सबूत

सुप्रीम कोर्ट से अमोल खताल को झटका, पूर्व राजस्व मंत्री की याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ, जानें क्या है मामला

आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर होगी कार्रवाई…NEET प्रदर्शन पर सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों पर नहीं होगा एक्शन

प्रदर्शनकारियों की गुंडई

प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन इसके नाम पर जिस तरह से जंतर-मंतर पर हिंसा और गुंडई हुई उससे जनता भी गुस्से में है। प्रदर्शन में हंगामा करने वालों और अपशब्द कहने वालों को अब जनता भी अपने हिसाब से सबक सिखा रही है।

कुल मिलाकर, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की बात मानकर ये प्रदर्शनकारी अब मुश्किल में पड़ गए हैं। एक तरफ कानूनी कार्रवाई का डर है, तो दूसरी तरफ जनता का गुस्सा। उनकी जिंदगी अब पहले जैसी नहीं रही, कई प्रदर्शनकारी शिकायत कर रहे हैं कि पुलिस उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए बुला रही है।

अजीत डोभाल और अमित शाह की मुलाकात

सोशल मीडिया पर प्रदर्शन को लेकर गुंड़ई मचाने वालों के खिलाफ सरकार एक्शन में आ गई है। प्रदर्शन पर एक्शन के बीच अमित शाह ने गुरुवार को संसद भवन में बड़ी बैठक की थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए एनएसए अजीत डोभाल भी संसद पहुंचे थे। मौजूदा हालातों को देखते हुए दोनों की मीटिंग बेहद अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी और उनके समर्थन में शामिल हुए युवाओं पर एक्शन को लेकर बातचीत होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – राजीव गांधी ने ममता को बढ़ाया! संसद के बाहर प्रियंका-कल्याण की बातचीत, बनर्जी बोले- कांग्रेस ने निकाला बाहर

अमित शाह ने बुलाई थी बैठक

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह सचिव और आईबी चीफ के साथ करीब 40 मिनट तक बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में इंटरनल सिक्योरिटी को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में सभी पैरा मिलिट्री फोर्सेज के डीजी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में इंटरनल सिक्योरिटी के साथ सुरक्षा एजेंसीज के कोऑर्डिनेशन पर भी चर्चा हुई। इंटरनल सिक्योरिटी को और मजबूत करने की रणनीति तैयार करने पर भी बैठक में मंथन हुआ। इस बैठक के ठीक बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल के साथ भी मुलाकात की।

दिल्ली पुलिस ने भी एक्शन तेज करते हुए चार सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब को नोटिस में हिंसा फैलाने वाले नैरेटिव और वीडियो को हटाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि इससे देश का माहौल खराब हो रहा है। यह नोटिस दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल IFSO यानी इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन्स यूनिट की तरफ से भेजे गए हैं।

Amit shah ajit doval meeting internal security parliament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 08:19 AM

Topics:  

  • Ajit Doval
  • Amit Shah
  • Cockroach Janta Party
  • Delhi Police
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.