Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खून से सनी वर्दी, सिर पर लगे टांके; फिर भी कहा- कुछ नहीं हुआ, दिल्ली पुलिस ने छात्रों को नहीं ठहराया जिम्मेदार

Delhi Police: 20 जुलाई को जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस कर्मियों के परिवारों ने अपना दर्द जाहिर किया। साथ ही उन्होंने उस खौफनाक रात का जिक्र किया जो उनके लिए बेहद दर्दनाक रही।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 31, 2026 | 12:55 PM

घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों का परिवार (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Police at Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के हुए संसद चलो मार्च में सिर्फ छात्र ही घायल नहीं हुए थे। उनके साथ कई पुलिसकर्मी और आएएफ के जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। कई पुलिसकर्मियों के सिर पर चोटें आई थी, तो कोई लहूलूहान हुआ था। ऐसे में पुलिसकर्मियों के परिवार के दिल पर भी वहीं बीती जो आम घायल छात्रों के परिवार पर बीती थी।

आज यानी शुक्रवार 30 जुलाई को जंतर-मंतर में पुलिस और छात्रों की झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिवार वालों ने अपना दर्द जाहिर किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन घायल पुलिसकर्मियों के परिवार वालों ने अपना आपबीती सुनाई।

इंडियन नेवी कमांडो की बेटी ने बयां किया दर्द

दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के SI (सब-इंस्पेक्टर) की बेटी ने कहा, मेरे पिता दिल्ली पुलिस में SI हैं। फोर्स में शामिल होने से पहले, उन्होंने 15 साल तक इंडियन नेवी में मरीन कमांडो के तौर पर काम किया। उन्हें मुख्य प्रदर्शन स्थल पर, बैरिकेड्स के पास सबसे आगे तैनात किया गया था, जहां भारी भीड़ जमा थी। जब भी वे रात में घर लौटते, तो हमें बताते कि अब यह छात्रों का प्रदर्शन नहीं लग रहा है और इसमें कई असामाजिक तत्व घुस आए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

CJP प्रदर्शनकारियों को फांसी! PM मोदी और पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो के खिलाफ बड़ा एक्शन, मुंबई में FIR

जरा भी शर्म है… तो शाह का इस्तीफा लें, PM मोदी पर गरजे मल्लिकार्जुन खरगे; बोले- छात्रों से बदला ले रही सरकार

PM Modi की मॉर्फ्ड रील्स का मामला गरमाया! हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की FIR

अमित शाह से मिले अजीत डोभाल, CJP पर बड़े एक्शन की तैयारी? संसद में हाईलेवल बैठक के बाद बढ़ी अटकलें

उन्होंने आगे बताया कि ठीक अगले दिन, 25 जुलाई को, जंतर-मंतर पर मंच के पास एक हिंसक भीड़ ने मेरे पिता को घसीटा और लगभग पीट-पीटकर मार ही डाला था। दोपहर करीब 2 बजे उन्हें RML अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे लगभग चार घंटे तक बेहोश रहे। उस रात करीब 10 बजे, मेरे पिता के साथी उन्हें घर लाए। उनकी वर्दी पूरी तरह खून से सनी हुई थी। उन्हें उस हालत में देखना हमारे लिए बहुत दर्दनाक था।

VIDEO | Daughter of a Delhi Police SI (Sub-Inspector) who sustained injuries during the clash between Police and CJP protesters in Delhi, says, “My father is an SI with the Delhi Police. Before joining the force, he served as a Marine Commando in the Indian Navy for 15 years. He… pic.twitter.com/jNwb9SsS0j — Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2026

पापा के सिर पर टांके लगे, फिर भी बोले- कुछ नहीं हुआ

जब हमने उनसे पूछा कि क्या हुआ था, तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘कुछ नहीं हुआ। छोटी-मोटी चोटें तो नौकरी का हिस्सा हैं।’ लेकिन उनके सिर पर चार टांके लगे थे, जो छोटी-मोटी चोट तो बिल्कुल नहीं थी। वह रात हमारे परिवार के लिए बहुत मुश्किल थी। जब मैंने सोशल मीडिया खोला, तो देखा कि लोग मेरे पिता को अपराधी कह रहे थे। अगले दिन मुझे पता चला कि जिन लोगों ने मेरे पिता पर हमला किया था, वे खुद राहत पाने और पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे थे।

इस बात से मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे लगा कि मुझे भी अपने पिता के लिए न्याय की मांग करनी चाहिए। पुलिस के दूसरे परिवारों ने भी हमारा साथ दिया। हम सुप्रीम कोर्ट गए और अपने वकील से सुप्रीम कोर्ट के सामने हमारा पक्ष रखने का अनुरोध किया। हमें भरोसा दिलाया गया कि इस देश के नागरिक के तौर पर हमारे भी बराबर अधिकार हैं और हमें भी न्याय मिलेगा।

ACP की पत्नी ने बताया सदमे वाला पल

दिल्ली में 20 जुलाई को पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के एक ACP की पत्नी ने भी अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया, कि “जब वे 20 जुलाई की देर रात घायल हालत में घर लौटे, तो वह मेरे और मेरी दो साल की बेटी के लिए बेहद दर्दनाक और सदमे वाला पल था। आज मैं यहां दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के परिवार वालों के साथ हूं और हम अपनी आपबीती आप सभी के साथ साझा करना चाहते हैं।”

VIDEO | Wife of a Delhi Police ACP who sustained injuries during the clash between police and CJP protesters in Delhi on July 20, says, “When he returned home late on the night of July 20 with injuries, it was an extremely painful and traumatic moment for me and my two-year-old… pic.twitter.com/l6YllUXHS3 — Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2026

यह भी पढ़ें – अमित शाह से मिले अजीत डोभाल, CJP पर बड़े एक्शन की तैयारी? संसद में हाईलेवल बैठक के बाद बढ़ी अटकलें

ASI की पत्नी ने जवाबदेह ठहराया

दिल्ली में 20 जुलाई को पुलिस और सीजेपी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए ASI की पत्नी सीमा ने प्रदर्शनकारियों को रिहा करने और असामाजिक तत्वों को सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा, “जिन उपद्रवियों ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में बाधा डालने, उसकी छवि खराब करने और संसद की गरिमा को कम करने की कोशिश की, उन्हें उनके कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही, छात्रों के रिकॉर्ड की जांच के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाना चाहिए।”

VIDEO | Delhi: Seema, wife of an ASI who sustained injuries during the clash between Police and CJP protesters July 20, says, “The miscreants who attempted to disrupt the students’ protest, tarnish its image, and undermine the dignity of Parliament should be held accountable for… pic.twitter.com/7FLcCOQW9o — Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2026

आपको जानकारी दें, कि 20 जुलाई वहीं दिन था, जिस दिन नीट पेपर लीक मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ कॉकरोच जनता पार्टी और उनके समर्थकों ने संसद चलो मार्च किया था। इस मार्च के दौरान वहां दिल्ली पुलिस, आरएएफ जवान और छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। छात्रों के शांतिपूर्वक प्रदर्शन में शामिल हुए असामाजित तत्वों ने हिंसा की शुरुआत की, जिससे हालात बेकाबू हो गए और हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी और छात्र घायल हो गए थे।

Jantar mantar cjp protest injured delhi police families speak out

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 12:55 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi Police
  • Jantar Mantar
  • NEET Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.