- Hindi News »
- India »
- Tamilnadu Liquor Retail Company Tasmac Ed Supreme Court Action On State Rights
TASMAC पर ED की छापेमारी से सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अब सारी हदें पार हो गईं
तमिलनाडु की शराब कंपनी TASMAC के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। कोर्ट ने जांच पर रोक लगाते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय अपनी हदें पार कर रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

TASMAC पर ED की छापेमारी पर सुप्रीम कोर्ट ने सही नहीं बताया
चेन्नई: तमिलनाडु की शराब कंपनी तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि केंद्र की एजेंसी किसी राज्य सरकार द्वारा संचालित कंपनी पर इस तरह कैसे कार्रवाई कर सकती है? मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने ईडी की जांच पर रोक लगाते हुए साफ शब्दों में कहा कि एजेंसी अपनी सीमाएं लांघ रही है। इस टिप्पणी ने एक बार फिर संघीय ढांचे में केंद्र और राज्य के अधिकारों की सीमा को लेकर बहस छेड़ दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें ईडी को TASMAC के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच जारी रखने की अनुमति दी गई थी। अदालत ने कहा कि जब राज्य सरकार खुद इस मामले की जांच कर रही है, तो फिर केंद्रीय एजेंसी का दखल संघीय सिद्धांत का उल्लंघन है। कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर यह भी पूछा कि वह राज्य की एजेंसी पर किस आधार पर छापेमारी कर रही है, जबकि उसके पास इस कार्रवाई का कोई वैध आधार स्पष्ट नहीं है।
ईडी की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु सरकार और राज्य विपणन निगम TASMAC की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की भूमिका पर सवाल उठाया। पीठ ने कहा कि यह मामला राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का है और ईडी सीधे राज्य की संपत्ति में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल और अमितानंद तिवारी की दलीलों पर विचार करते हुए कोर्ट ने माना कि राज्य सरकार 2014 से इस विषय में खुद 40 से अधिक एफआईआर दर्ज कर चुकी है। ऐसे में ईडी की सीधी छापेमारी संघीय ढांचे के खिलाफ है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल के मालदा में महिला जजों को भीड़ ने बनाया बंधक, Supreme Court ने ममता सरकार को जमकर लताड़ा
केंद्र सरकार सबसे बड़ा मुकदमेबाज, आखिर मोदी सरकार पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? ठोक दिया ₹25 हजार का जुर्माना
TMC को सुप्रीम कोर्ट का झटका! चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सुनाई खरी-खरी; CJI बोले- सिर्फ बंगाल में ऐसा क्यों?
बंगाल चुनाव से पहले ‘फर्जी’ वोटरों की एंट्री का आरोप! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फॉर्म-6 का मामला
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने व्हाइट हाउस की परंपरा पूरी तरह बदल दी, अब ऑन कैमरा नेताओं को लताड़ रहे
TASMAC पर छापेमारी का कानूनी आधार सवालों में
ईडी की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू ने तर्क दिया कि यह मामला 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है, और इसलिए ईडी की कार्रवाई जायज है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट इस तर्क से संतुष्ट नहीं हुआ। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला राज्य सरकार की सीमा में आता है और एजेंसियों को अपनी संवैधानिक सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। कोर्ट ने जांच पर तत्काल रोक लगाते हुए ईडी से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
Tamilnadu liquor retail company tasmac ed supreme court action on state rights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में LIC बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट का रास्ता साफ, सैकड़ों परिवारों को मिलेगी राहत
Apr 03, 2026 | 09:44 PMबंगाल चुनाव: न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर बोलीं CM ममता, AIMIM और BJP पर लगाए आरोप; कही यह बड़ी बात
Apr 03, 2026 | 09:34 PMलेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
Apr 03, 2026 | 09:31 PMGood Friday के बाद आने वाला Easter Sunday, यह ‘संडे’ क्यों है खास? जानिए असली बातें
Apr 03, 2026 | 09:27 PM‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
Apr 03, 2026 | 09:22 PMबारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख
Apr 03, 2026 | 09:21 PMअमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
Apr 03, 2026 | 09:18 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














