Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली; विपक्ष को दिया संदेश

Tamil Nadu Rajya Sabha election: तमिलनाडु राज्यसभा चुनाव के लिए CM विजय ने एकमात्र सीट सहयोगी दल कांग्रेस को देने का ऐलान किया है। CM का यह कदम गठबंधन मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 03, 2026 | 08:01 PM

तमिलनीडु के मुख्यमंत्री विजय और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CM Vijay Allocates Rajya Sabha Seat Congress: 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी TVK ने राज्य से एकमात्र सीट को सहयोगी दल कांग्रेस को दे दी है। TVK अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि तमिलनाडु की एकमात्र सीट गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आवंटित कर दी गई है। मुख्यमंत्री के इस कदम को राजनीतिक हलकों में विपक्षी गठबंधन के भीतर तालमेल और एकजुटता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पी. चिदंबरम से बैठक के बाद लिया फैसला

TVK की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने चेन्नई में विजय से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद राज्यसभा सीटों के बंटवारे और दोनों दलों के बीच भविष्य की रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। बैठक में हुई चर्चा के बारे में किसी भी पक्ष ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों को राज्यसभा चुनाव को लेकर किसी बड़े फैसले की उम्मीद थी।

तमिलनाडु से राज्यसभा सीट के लिए चुनाव, जो 18 जून को होने वाला है, TVK के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यह राज्यसभा सीट अपने गठबंधन सहयोगी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आवंटित कर दी है। तदनुसार, तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के माध्यम से भरी जाने वाली सीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को… pic.twitter.com/oei7ulXqA9 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘BJP सरकार ने सिंगरौली अदानी को बेच दिया’, आदिवासी कांग्रेस की बैठक में भड़के उमंग सिंघार; उठाया बड़ा सवाल

तमिलनाडु पुलिस को मिला नया बॉस! वरिष्ठ IPS महेश कुमार अग्रवाल ने संभाला DGP का पदभार, जानें कौन हैं ये

मध्य प्रदेश में छिड़ा पोस्टर वार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया ‘पंचमुखी नाग’, आमने-सामने नेता

भोपाल स्लॉटर हाउस और टेंडर मामले में गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोली- EOW जांच से आरोपों को मिला बल

सूत्रों के अनुसार, चिदंबरम और विजय के बीच हुई बातचीत में सहयोगी दलों के बीच समन्वय तथा राज्यसभा चुनाव के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस को सीट आवंटित करने का फैसला उसी बातचीत का परिणाम है।

कांग्रेस करेगी औपचारिक घोषणा

कांग्रेस आने वाले दिनों में अपने उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा कर सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने टीवीके के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे गठबंधन में आपसी विश्वास और सहयोग का प्रतीक बताया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम तमिलनाडु में विपक्षी एकता को और मजबूत करेगा तथा टीवीके नेतृत्व वाले गठबंधन की स्थिरता का संदेश देगा। अब राज्यसभा चुनाव नजदीक आने के साथ कांग्रेस उम्मीदवार के नाम और इस फैसले के व्यापक राजनीतिक प्रभावों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

ये भी पढ़ें- बंगाल में बैकफुट पर ममता बनर्जी, अब कोलकाता मेयर ने भी दिया इस्तीफा; टूट के कगार पर तृणमूल कांग्रेस!

TVK के लिए बेहद जरूरी

राज्यसभा चुनाव को तमिलनाडु सरकार के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त समर्थन मौजूद है। टीवीके विधायकों की संख्या के अलावा, पांच निर्दलीय और सहयोगी विधायकों का समर्थन भी गठबंधन को प्राप्त है, जिन्होंने विधानसभा में विजय के नेतृत्व का समर्थन किया है। इससे राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन मंडल में गठबंधन की स्थिति और मजबूत हुई है।

Tamil nadu rajya sabha election tvk allocates only seat congress cm vijay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 08:01 PM

Topics:  

  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Rajya Sabha Election
  • Tamilnadu News
  • TVK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.