तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
Tamil Nadu BJP Organizational Changes: तमिलनाडु चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी। प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन दिल्ली रवाना। के. अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज।
- Written By: अमन मौर्या
के अन्नामलाई और नैनार नागेंद्रन फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu BJP Chief Nainar Nagendran Delhi Visit: हाल में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में NDA को मिली हार के बाद बीजेपी की प्रदेश इकाई में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के देर रात दिल्ली रवाना के बाद नेतृत्व परिवर्तन को राजनीतिक हलचल बढ़ गई। माना जा रहा है कि चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी आलाकमान राज्य इकाई के भविष्य की नणनीति पर गंभीर मंथन कर रहा है।
कोर कमेटी की हुई थी समीक्षा बैठक
प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने शुक्रवार को पार्टी की विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए हुई एक अहम प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया था। बैठक के कुछ ही घंटों के भीतर नागेंद्रन दिल्ली के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का समय लेने की कोशिश की। इससे यह दौरा राजनीतिक रूप से और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चुनावी हार और संगठन से जुड़े मुद्दे पर हुई चर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में राज्य कोर समिति की बैठक हुई थी। बैठक में तमिलनाडु विधानसभा में मिली चुनावी हार और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार अभियान की कमियों, जमीनी स्तर पर तालमेल और एआईएडीएमके के साथ गठबंधन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
अलीराजपुर में मंत्री संपत्तिया उइके के बदले सुर, पहले ‘शराब कारोबारी’ कहा, अब बोलीं- नागर सिंह मेरे भाई हैं
प्रदेश नेतृत्व पर सवाल
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार के बाद से प्रदेश नेतृत्व के कामकाज पर सवाल उठे हैं। इसके बाद से ही राज्य में भाजपा के भीतर का एक तबका संगठनात्मक बदलाव के लिए दबाव बना रहा है।
राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि कोर कमेटी ने राज्य में हार की विस्तृत समीक्षा की और संगठन के कामकाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी के भीतर कुछ हलकों से नेतृत्व में बदलाव की मांग को लेकर दबाव है और केंद्रीय नेतृत्व इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखे हुए है।
ये भी पढ़ें- सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
के. अन्नामलाई के नाम की चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के आंतरिक चर्चाओं में तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम एक बार फिर से सामने आया है। अन्नामलाई के समर्थक उन्हें राज्य में महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका देने पर जोर दे रहे हैं। सूबे में चल रही गतिविधियों के बीच पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि नेतृत्व में बदलाव पर विचार-विमर्श जारी है।
हालांकि, पार्टी द्वारा तत्काल किसी निर्णय की उम्मीद नहीं है, क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले राज्य में संगठनात्मक स्थिरता और उसके राजनीतिक संदेश के विभिन्न पहलुओं पर गहनता से विचार कर रहा है।
