Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट

Bankipur Assembly Bypoll: बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अभिषेक कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। वे 9 जुलाई को नितिन नबीन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 07, 2026 | 06:27 PM

अभिषेक कुमार (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Bankipur Assembly Bypoll BJP Candidate: बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने बांकीपुर से अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। 9 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार अभिषेक कुमार नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि बांकिपुर विधानसभा सीट से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक थे। राज्यसबा जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे यह सीट अभी खाली है। वहीं इस सीट से जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर भी ताल ठोंक रहे हैं। जिससे यह चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।

CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा उपचुनाव-2026 के अंतर्गत 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक कुमार जी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना

अलीराजपुर में मंत्री संपत्तिया उइके के बदले सुर, पहले ‘शराब कारोबारी’ कहा, अब बोलीं- नागर सिंह मेरे भाई हैं

उन्होंने आगे कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प को जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा आप विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। आपको सफल एवं विजयी चुनाव अभियान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा उपचुनाव-2026 के अंतर्गत 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री अभिषेक कुमार जी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प को… pic.twitter.com/9Tl4A4D96X — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 7, 2026

भाजपा ने संगठन से जुड़े और सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही भाजपा अब चुनाव प्रचार को तेज करने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा इस सीट पर अपनी जीत का सिलसिला कायम रखने के उद्देश्य से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है।

RJD और जनसुराज से मुकाबला

इससे पहले जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर और राजद ने रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव में त्रिकोणात्मक मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना

भाजपा का कहना है कि वह केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा संगठन की मजबूती के आधार पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, अभिषेक कुमार की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Bihar bankipur assembly by poll bjp candidate abhishek kumar nitin nabin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 05:55 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.