Delhi New CM: शपथ से पहले ही AAP नेता आतिशी का बन गया मजाक, स्वाति मालीवाल ने कह दी ये बड़ी बात
Delhi New CM: जब से दिल्ली के नए सीएम के तौर पर आम आदमी पार्टी ने आतिशी के नाम पर मुहर लगाई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर नेता से लेकर आम यूजर तक अपनी - अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं। इस बीच स्वाति मालीवाल ने आतिशी को डम्मी सीएम बताते हुए एक लंबा पोस्ट लिख दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ते जाएं इस खबर को अंत तक।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Atishi Marlena | ANI
नई दिल्ली : आज यानी 17 सितंबर को दोपहर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ बैठक के बाद केजरीवाल के शीर्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी सीएम पद संभालेंगी। यह फैसला APP के विधायकों की बैठक में लिया गया। आपको बता दें कि आतिशी के पास दिल्ली सरकार में शिक्षा और लोक निर्माण विभाग जैसे प्रमुख विभाग हैं. ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और रोड्स स्कॉलर आतिशी ने दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा में व्यापक सुधार लाने के लिए आप की प्रमुख मुहिम में बड़े पैमाने पर काम किया है।
लेकिन, जब से आतिशी के दिल्ली के अगले सीएम बनने की बात सामने आई है, सोशल मीडिया पर खुब चकल्लस हो रहा है। अलग – अलग नेता दिल्ली के अगले सीएम को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस बीच राज्यसभा के मेंबर स्वाति मालीवाल ने आतिशी को दिल्ली का डम्मी सीएम बताते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा और अंत में बताया कि वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!।
यहां देखें स्वाति मालीवाल की एक्स पोस्ट
दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से… pic.twitter.com/SbllONqVP0 — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 17, 2024
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
हां में हां मिलाने वाले उल्लू के पट्ठे, शीशमहल 2.0 विवाद पर भड़के मनीष सिसोदिया, तस्वीरों को बताया फर्जी
शोक में डूबीं आतिशी: पिता प्रोफेसर विजय सिंह का निधन, अंतिम विदाई देने पहुंचे केजरीवाल और सीएम रेखा गुप्ता
Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मज्जे लें रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा अतिशी जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने की हार्दिक शुभकामनाएं…
कही केजरीवाल ने हेमंत सोरेन वाली गलती तो नहीं की है ..?, एक दूसरे यूजर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले के आरोपी के बदले एक ऐसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया है, जो आतंकियों की समर्थक रही है… जिसने अराजक तत्वों का समर्थन किया है, जिसने विदेश की धरती पर भारत को बदनाम किया है।
यहां देखें सोशल मीडिया पर यूजर्स की रिएक्शन्स
अतिशी जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने की हार्दिक शुभकामनाएं..
कही केजरीवाल ने हेमंत सोरेन वाली गलती तो नहीं की है ..?😃😃#Atishi pic.twitter.com/Onsxt9Vfr5 — Aditya Ranjan 🇮🇳 (@adityaranjan108) September 17, 2024
देख लीजिए #दिल्ली@AamAadmiParty ने शराब घोटाले के आरोपी
के बदले एक ऐसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया है जो आतंकियों की समर्थक रही है…
जिसने अराजक तत्वों का समर्थन किया है
जिसने विदेश की धरती पर भारत को बदनाम किया है#Atishi | #AntiNational#ArvindKejriwalResign pic.twitter.com/RuyTfnC4i1 — लक्ष्य 2047 (@Lakshya2019) September 17, 2024
ये भी पढ़ें – आम आदमी पार्टी PAC की बैठक खत्म, तय हो गया अगले सीएम का नाम?
