मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो), सोर्स- सोशल मीडिया 
दिल्ली

हां में हां मिलाने वाले उल्लू के पट्ठे, शीशमहल 2.0 विवाद पर भड़के मनीष सिसोदिया, तस्वीरों को बताया फर्जी

Manish Sisodia ने अरविंद केजरीवाल के नए बंगले को 'शीश महल पार्ट टू' कहने वालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आलोचकों के लिए 'उल्लू' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और तस्वीरों को फर्जी बताया है।

प्रतीक पाण्डेय

Manish Sisodia on Sheeshmahal 2.0: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर 'शीश महल' का विवाद गहरा गया है, जिसने आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग को तेज कर दिया है। इस बार विवाद की जड़ अरविंद केजरीवाल का नया सरकारी बंगला है।

केजरीवाल के नए सरकारी बंगले को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। भाजपा इसे विलासिता का प्रतीक बता रही है, वहीं आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इसे पार्टी की छवि खराब करने की एक सुनियोजित साजिश करार दिया है।

सिसोदिया का 'एक्स' पर 'उल्लू' वाला बयान

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जो केजरीवाल के नए आवास को 'शीश महल पार्ट टू' कह रहे हैं। सिसोदिया ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ऐसे लोगों को 'उल्लू' और 'उल्लू के पट्ठे' कहकर संबोधित किया।

उन्होंने तर्क दिया कि कुछ लोग इंटरनेट से तस्वीरें उठाकर उन्हें मुख्यमंत्री के घर का बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सिसोदिया ने यहाँ तक कह दिया कि यदि किसी को उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति है, तो वे ही उन लोगों के लिए कोई बेहतर शब्द सुझाएं जो झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।

पिनटेरेस्ट की बताई तस्वीरें, फर्जीवाड़े का आरोप

मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं, वे दरअसल पिनटेरेस्ट (Pinterest) जैसे प्लेटफॉर्म से उठाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन तस्वीरों का अरविंद केजरीवाल के असल घर से कोई लेना-देना नहीं है।

पार्टी की नेता आतिशी ने भी इस रुख का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा जारी की गई तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी हैं और इनका उद्देश्य केवल जनता के बीच भ्रम पैदा करना है। 'आप' नेतृत्व का कहना है कि यह एक राजनीतिक प्रोपेगेंडा है जिसके जरिए केजरीवाल की सादगी वाली छवि को निशाना बनाया जा रहा है।

प्रवेश वर्मा ने कहा था 'आलीशान आदमी पार्टी'

भाजपा नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 'आप' पर तीखा हमला किया है। उन्होंने केजरीवाल के नए बंगले को 'शीश महल पार्ट टू' का नाम देते हुए कहा कि जो नेता कभी सादगी की कसमें खाते थे, वे अब बेहद विलासितापूर्ण जीवन जी रहे हैं।

वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के नाम पर सत्ता हासिल की और अब दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर 'आलीशान आदमी पार्टी' रख देना चाहिए।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति