शोक में डूबीं आतिशी: पिता प्रोफेसर विजय सिंह का निधन, अंतिम विदाई देने पहुंचे केजरीवाल और सीएम रेखा गुप्ता
Atishi Father Vijay Singh Death: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के पिता का आज (18 अप्रैल) को अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता समेत भीड़ मौजूद थी।
- Written By: प्रिया जैस
आतिशि के पिता का अंतिम संस्कार (सौजन्य-एक्स)
Delhi University Professor Vijay Singh Death: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया। आतिशी के पिता के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जमा हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, BJP नेता और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।
आतिशि के पिता विजय सिंह (Vijay Singh) दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके है। उनका जीवन छात्रों को शिक्षा देने में बीता। वे पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे और 17 अप्रैल को निधन हो गया।
आतिशि के पिता विजय सिंह के निधन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, सुश्री आतिशी जी के पिता, प्रो. विजय सिंह के निधन से अत्यंत दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ आतिशी जी और उनके परिवार के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्राप्त हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति मिले। ॐ शांति।”
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल की दलीलों पर विचार आवश्यक
Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
विजय सिंह का अंतिम संस्कार
Delhi: Former Delhi Chief Minister Atishi’s father, Vijay Singh, passed away on Friday. His last rites were performed at the Lodhi Road cremation ground in Delhi. Chief Minister Rekha Gupta, AAP chief Arvind Kejriwal, BJP leaders, and other political representatives attended the… pic.twitter.com/LUZ6iyxFLi — IANS (@ians_india) April 18, 2026
यह भी पढ़ें – महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
अरविंद केजरीवाल ने जताया गहरा दुख
दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता विजय सिंह (Vijay Singh) के निधन पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आतिशी के पिता पिछले 3-4 महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। कल उनका निधन हो गया। आज उनके अंतिम संस्कार के लिए, आप देख सकते हैं कि यहां कितनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। वे DU में प्रोफेसर थे, और जब वे प्रोफेसर थे, तो शिक्षकों और छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उन्हें एक बहुत जाने-माने शिक्षाविद के तौर पर जाना जाता था। उनके निधन पर सभी को गहरा दुख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”
