Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
Atishi father Vijay Singh Death News: मनीष सिसोदिया ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विजय सिंह अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। केजरीवाल ने संवेदनाएं व्यक्त की।
- Written By: अमन मौर्या
पूर्व सीएम आतिशी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Atishi father Vijay Singh passes away: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम आतिशी के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। दु:ख की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शोक व्यक्त किया।
पूरा जीवन समाज को समर्पित
सिसोदिया ने पूर्व सीएम आतिशी के पिता के निधन पर एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दु:ख प्रकट किया। उन्होनें कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पिता विजय सिंह के निधन की खबर बेहद दु:खद है। विजय सिंह के जीवन के बारे में सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। इस कठिन समय में आतिशी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री @AtishiAAP जी के पिता श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। इस कठिन समय में आतिशी जी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख… pic.twitter.com/FsZ2ael5h7 — Manish Sisodia (@msisodia) April 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
शालीमार बाग में प्रशासन का मेगा अभियान, अवैध निर्माणों पर लगातार दूसरे दिन चला बुलडोजर
साकेत बिल्डिंग हादसे में अब तक 5 की मौत, फरार मालिक की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी, 2 इंजीनियर सस्पेंड
दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मनीष सिसोदिया के पोस्ट को शेयर करते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होनें कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति https://t.co/fai7MZ9sBv — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 17, 2026
वामपंथ विचारधारा में पली थीं आतिशी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम आतिशी के पिता विजय सिंह पंजाबी मूल के राजपूत समुदाय से तालुक रखते हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। आतिशी की माता भी डीयू में प्रोफेसर थी। आतिशी मार्लेना का जन्म दिल्ली के एक अकादमिक परिवार में जन्मीं थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतिशी के माता-पिता वामपंथ विचारधारा के काफी करीब थे। इसी के चलते उन्होंने अपनी बेटी का नाम आतिशी मार्लेना रखा था। आतिशी के पति प्रवीण सिंह हैं, जोकि एक शिक्षाविद हैं।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार का ‘दिल्ली प्लान’ तैयार, क्या बदलने वाला है देश का सियासी समीकरण? जानें सबकुछ
दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से… pic.twitter.com/SbllONqVP0 — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 17, 2024
अफजल गुरु से जुड़ा चुका है नाम
आपको बता दें कि आतिशी के पिता विजय सिंह का नाम आतंकी अफजल गुरू से भी जुड़ चुका है। यह मामला तब काफी सुर्खियों में रहा, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का ऐलान हुआ। उस दौरान तत्कालीन राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने ट्वीट में कहा था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था।
