-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Supreme Court Orders Sit Reconstitution Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार को SIT पुनर्गठन और वरिष्ठ IPS से जांच के निर्देश
- Written By: अमन मौर्या
Supreme Court SIT Probe: सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर दान चोरी मामले में सरकार को SIT के पुनर्गठन का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अनुभवी IPS अधिकारी की अगुवाई में जांच कराने का सुझाव दिया है।

सुप्रीम कोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही SIT के पुनर्गठन का निर्देश दिया है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि एक वरिष्ठ IPS अधिकारी इस जांच का नेतृत्व करे, जिसे इस तरह की जांच संभालने का अनुभव हो।
सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को दी जानकारी
राम मंदिर में चढ़ावा गबन की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई है और अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जांच अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी सभी जानकारी खुली अदालत में नहीं बताई जा सकती। मेहता ने आगे कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पाया है कि इस मामले में संज्ञेय अपराध (cognisable offence) बनता है।
During the Supreme Court hearing on petitions seeking a probe into the alleged misappropriation of devotees’ offerings at the Ram Temple, Solicitor General Tushar Mehta informed the court that a status report had been filed and that eight people have been arrested so far, while… — IANS (@ians_india) July 20, 2026
कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश
राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावा चोरी मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का फिर से गठन करने का निर्देश दिया। साथ ही, कोर्ट ने सुझाव दिया कि जांच की अगुवाई के लिए सीनियर और अनुभवी IPS अधिकारियों को इसमें शामिल किया जाए ताकि जांच किसी ठोस नतीजे तक पहुंच सके। बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वे SIT के प्रस्तावित पुनर्गठन के बारे में सरकार से निर्देश लें और कोर्ट को इसकी जानकारी दें।
3 जजों की बेंच ने की सुनवाई
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली चार याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहन की बेंच ने सुनवाई की। ये याचिकाएं RJD सांसद सुधाकर सिंह, वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी, अजय कुमार राय, दिनेश कुमार यादव और हिंदू धर्म परिषद ने दायर की थीं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
RSS सुरक्षा पर सरकारी खर्च का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, RSS की CISF सुरक्षा पर सवाल; 200 करोड़ खर्च का दावा
CJP Protest: प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोषियों पर एक्शन के दिए निर्देश
1993 धमाकों के दोषी अबू सलेम की रिहाई पर SC का फैसला सुरक्षित! जानें क्या है पुर्तगाल की 25 साल वाली शर्त
ये भी पढ़ें- कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत
याचिकाकर्ताओं ने स्वतंत्र जांच (खासकर CBI से), श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन का CAG या फोरेंसिक ऑडिट, सभी वित्तीय रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और जांच पूरी होने तक ट्रस्ट को बड़े वित्तीय फैसले लेने से रोकने का निर्देश देने की मांग की है।
Supreme court orders sit reconstitution ram mandir donation theft case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस, जिस अस्पताल में पिता ने तोड़ा था दम वहीं हुई मौत
Jul 28, 2026 | 05:29 PMNCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
Jul 28, 2026 | 05:23 PMमुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Jul 28, 2026 | 05:21 PMनियाग्रा फॉल्स पहुंचकर भावुक हुए भारतीय माता-पिता, बेटी का सालों पुराना सपना हुआ पूरा; VIDEO वायरल
Jul 28, 2026 | 05:21 PMनीमच: कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अनदेखी से तंग ग्रामीण ने खुद पर डाला केरोसिन, आत्मदाह का करने का किया प्रयास
Jul 28, 2026 | 05:17 PMकिसान कर्जमाफी घोटाला! 2 लाख की ऋणमाफी के नाम पर माफ हुए 95 हजार, किसानों में नाराजगी
Jul 28, 2026 | 05:15 PMBS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम
Jul 28, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














