-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Order Restrictions Imposed Under Grape 4 In Delhi Ncr Lifted
…तो परिणाम भुगतने को रहें तैयार, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से क्यों कहा ऐसा?
- Written By: अर्पित शुक्ला
कोर्ट ने कहा कि आप बस इतना कहते हैं कि किसी और ने पंजीकरण नहीं कराया है। कोर्ट ने कहा कि आपने यह सुनिश्चित करने के लिए क्या प्रयास किए हैं कि अन्य निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकें?

सुप्रीम कोर्ट, फोटो - मीडिया गैलरी
नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय़ ने दिल्ली से प्रदूषण कम होने पर पाबंदी हटा दी है। गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में एएसजी की ओर से ब्रीफ नोट पेश किया गया, जिसे देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में लागू ग्रैप-4 हटाने के निर्देश दिए हैं। एएसजी की तरफ से पेश हुए ब्रीफ नोट में कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण स्तर में काफी हद तक कमी आई है और ये सुधरता जा रहा है। वहीं वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की वकील ने कहा कि प्रदूषण स्तर में लगातार सुधार हो रही है। हालांकि, इसमें मौसम का भी योगदान है। अब प्रदूषण स्तर ग्रैप लेवल से बाहर है।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की वकील ने कहा कि दिल्ली की भौगोलिक परिस्थितियों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि नवंबर, दिसंबर में यहां प्रदूषण स्तर बढ़ जाता है। कोविड लॉकडाउन के वक्त0 भी ऐसा हुआ था। भौगोलिक स्थितियों की वजह से हम यूरोप की तरह नहीं हो सकते। मामले में जज का कहना है कि हम सीएक्यूएम को ग्रैप पर फैसला लेने देंगे, लेकिन अभी इसे ग्रैप 2 से नीचे न लाया जाए। कोर्ट ने कहा कि CAQM चाहे तो ग्रैप 2 के साथ ग्रैप 3 की भी कुछ पाबंदियों को लागू कर सकता है। साथ ही गुरुवार, 12 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।
दिल्ली सरकार को फटकार
श्रमिकों के मुद्दे पर कोर्ट ने कहा कि आप बस इतना कहते हैं कि किसी और ने पंजीकरण नहीं कराया है। कोर्ट ने कहा कि आपने यह सुनिश्चित करने के लिए क्या प्रयास किए हैं कि अन्य निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकें? मुख्य सचिव ने इस पर कहा कि समय-समय पर सार्वजनिक सूचना जारी की जाती है। जस्टिस ओका ने कहा कि क्या आपने कोर्ट के आदेश के बाद लोगों से खुद को पंजीकृत करने के लिए एक भी नोटिस जारी किया है? मुख्य सचिव ने बताया कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकर नारायणन ने इस पर कहा कि दिल्ली के वकील फरासत ने पिछली बार कहा था कि पिछले साल के 12 लाख पंजीकरण खत्म हो गए हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव ने कहा कि पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों पर जानकारी दी गई है। जस्टिस ओका ने कहा कि क्या हमें आपका बयान दर्ज करना चाहिए? अगर ये गलत साबित होता है तो कृपया परिणाम के लिए तैयार रहें।
Supreme court order restrictions imposed under grape 4 in delhi ncr lifted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














