- Hindi News »
- India »
- Strength Of The Indian Navy Increased Defense Minister Rajnath Singh Inaugurated The Warships Ins Surat And Ins Udayagiri
भारतीय नौसेना की ताकत में हुआ इजाफा, सेना को मिला INS ‘सूरत’ और INS ‘उदयगिरि’
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: देश की रक्षा जरूरतों को देखते हुए भारतीय नौसेना (Indian Navy) को आधुनिक युद्धपोतों से लैस करने की प्रक्रिया के तहत दो युद्धपोतों का लोकार्पण किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने मझगांव डॉक (Mazagon Dock) पर भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्वदेश निर्मित दो युद्धपोतों, आईएनएस सूरत (INS Surat) और आईएनएस उदयगिरी (INS Udayagiri) का एक समारोह में जलावतरण किया।
प्रोजेक्ट 15-बी श्रेणी के दोनों युद्धपोत भारतीय नौसेना की अगली पीढ़ी के स्टेल्थ (रडार को चकमा देने में सक्षम) निर्देशित मिसाइल विध्वंसक हैं। इंडियन नेवी में इन दो विध्वंसक युद्धपोतों के शामिल होने से भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में बड़ा इजाफा हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें
मंदिर में अमृता फडणवीस के नाइट सूट पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, विदेशी महिला ने पहनी है साड़ी
‘स्कूल जिहाद’ पर किरीट सोमैया का प्रहार: ‘मस्जिदों में बदल रहे हैं स्कूल, अवैध घुसपैठियों को मिल रही पनाह’
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
स्वदेश निर्मित युद्धपोत तकनीक से लैस
मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि पहली बार स्वदेश निर्मित दो अत्याधुनिक युद्धपोतों का जलावतरण किया गया है। एमडीएल, प्रमुख जहाज एवं पनडुब्बी निर्माण करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी है। नौसेना के अनुसार जहाज ‘सूरत’ प्रोजेक्ट 15-बी कार्यक्रम के तहत बनने वाला चौथा और अंतिम विध्वंसक पोत है, जिसमें रडार को चकमा देने की प्रणाली है। यह पी-15-ए (कोलकाता श्रेणी) विध्वंसक के एक महत्वपूर्ण बदलाव का परिचायक है। गुजरात की वाणिज्यिक राजधानी और मुंबई के बाद पश्चिमी भारत के दूसरे सबसे बड़े वाणिज्यिक केंद्र सूरत शहर के नाम पर इसका नाम रखा गया है।
रडार को चकमा देने में सक्षम
प्रोजेक्ट 15-बी श्रेणी के जहाज भारतीय नौसेना की अगली पीढ़ी के स्टेल्थ (रडार को चकमा देने में सक्षम) निर्देशित मिसाइल विध्वंसक हैं, जिन्हें मुंबई में मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) में बनाया जा रहा है। दूसरा युद्धपोत उदयगिरि प्रोजेक्ट 17-ए फ्रिगेट कार्यक्रम का हिस्सा है। उदयगिरि पोत का नाम आंध्र प्रदेश की पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है। यह प्रोजेक्ट 17-ए फ्रिगेट्स के तहत तीसरा पोत है। यह पी-17 फ्रिगेट (शिवालिक श्रेणी) का उन्नत संस्करण है, जो बेहतर हथियार, सेंसर और मंच प्रबंधन प्रणाली से लैस है। इन 15-बी और पी-17-ए दोनों जहाजों का डिजाइन नौसेना के डिजाइन निदेशालय द्वारा तैयार किया गया है।
Strength of the indian navy increased defense minister rajnath singh inaugurated the warships ins surat and ins udayagiri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून से शुरू होंगे नए स्किल कोर्स, कौशल विकास पर जोर, नागपुर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Apr 20, 2026 | 12:14 PMतमिलनाडु के चुनावी रण में आज थमने वाला है शोर, 5.7 करोड़ वोटर्स करेंगे 4023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Apr 20, 2026 | 12:10 PMनागपुर में भंडारा रोड प्रोजेक्ट फिर अटका, मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण; 22 अप्रैल से कार्रवाई
Apr 20, 2026 | 12:01 PMतनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे NSA अजीत डोभाल, वरिष्ठ नेताओं संग की अहम बैठक, जानें क्या है भारत का मिशन रियाद
Apr 20, 2026 | 12:01 PM2 बाइक से पहुंचे और मिनटों में ज्वेलरी शॉप उड़ा ले गए लाखों के जेवर, फिल्मी स्टाइल में लूट का VIDEO आया सामने
Apr 20, 2026 | 12:00 PMFarmer Suicide Attempt: बिजली की किल्लत से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी की कोशिश, महावितरण ने घुटने टेके
Apr 20, 2026 | 12:00 PMपेट्रोल बचेगा या जेब होगी खाली? AC चलाएं या खिड़की खोलें, जानिए सही तरीका, नहीं तो पड़ेगा महंगा
Apr 20, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














