Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल में स्पीकर का बड़ा एक्शन, BJP के 15 विधायकों को किया सस्पेंड, उधर वीरभद्र सिंह के बेटे ने दिया CM सुक्खू को झटका

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Feb 28, 2024 | 12:03 PM

अब हिमाचल में हुआ खेला (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला: हिमाचल की राजनीति ( Himachal Pradesh Crisis) में सियासी बवाल छिड़ गया है जहां पर सुक्खू सरकार के मंत्री और वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने इस्तीफा देकर बड़ा झटका दिया है। साथ ही बयान जारी कर सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए है। उधर विधानसभा की कार्यवाही में आज हिमाचल स्पीकर ने बड़ा एक्शन लेते हुए जयराम ठाकुर सहित भाजपा के 15 विधायक विधानसभा से निष्काषित किए गए। बता दें, सदन में नारेबाजी शुरू करने की वजह से इन्हें निष्कासित किया गया। 

भाजपा में जाएगें विक्रमादित्य?

यहां पर सुक्खू सरकार से कैबिनेट मंत्री के रूप में झटका देने के बाद नेता विक्रमादित्य ने बड़ा बयान जारी किया है। इसमें मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है… मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।” मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है, जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई… सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी…मैं किसी भी दबाव में नहीं आने वाला।

#WATCH मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है, जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई… सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी…मैं किसी भी दबाव में नहीं आने वाला…: हिमाचल प्रदेश सरकार में… pic.twitter.com/j5I7x4T8xc — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2024

आगे कहा,”…जो वास्तविक परिस्थितियां है उसके बारे में मैंने पार्टी हाईकमान को अवगत कराया है। अब गेंद उनके पाले में है, अब उन्हें फैसला लेना है कि उनका कदम क्या होगा। आने वाले समय में जो भी होगा वह पार्टी हाईकमान के साथ विचार-विमर्श करके किया जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जो भी फैसला लिया जाएगा वह संगठन, पार्टी और इस राज्य के लोगों के व्यापक हित में लिया जाएगा।” 

सम्बंधित ख़बरें

शिमला-मनाली घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लाया है अब तक का सबसे सस्ता टूर पैकेज

शिमला-मनाली नहीं इस बार नए साल पर करें कुछ नया, घूमें आएं देश की सबसे खूबसूरत जगहें

शिमला के पास छुपा है विंटर पैराडाइज, बर्फीली वादियों में बनेगी यादगार ट्रिप

जुमे की नमाज पर शिमला का सियासी पारा चढ़ा, संजौली मस्जिद पर हिंदू संगठनों का क्यों तल्ख तेवर?

बीजेपी के 15 विधायक सस्पेंड

हिमाचल में बवाल के बीच आज विधानसभा में कार्यवाही के दौरान विपक्ष यानि भाजपा के 5 भाजपा विधायकों में जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और इंदर शामिल हैं।

सिंह गांधी को आज विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कथित तौर पर नारेबाजी और दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया है।  बताया जा रहा है, सदन में कार्यवाही के दौरान नारेबाजी करने के अलावा अध्यक्ष की कुर्सी पर जाकर फेंकें कागज व किताबे फेंके थे जहां पर दन को 12 बजे तक स्थगित किया गया।

जयराम ठाकुर ने कही थी बात

ठाकुर ने सुबह संवाददाताओं से कहा, ”हमें आशंका है कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भाजपा विधायकों को निलंबित कर सकते हैं ताकि बजट विधानसभा में पारित किया जा सके।”उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग की।मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर भाजपा के जीत हासिल करने के एक दिन बाद विधायकों को निलंबित करने का ये फैसला आया है।  

Speaker suspended 15 bjp mlas in himachal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2024 | 11:59 AM

Topics:  

  • Shimla
  • Sukhu Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.