दिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
President Droupadi Murmu Shimla Visit: राष्ट्रपति मुर्मू 27 अप्रैल से छह दिन शिमला प्रवास पर रहेंगी। मशोबरा स्थित The Retreat से राष्ट्रपति कार्यालय संचालित होगा, जो धज्जी शैली के लिए प्रसिद्ध है।
- Written By: अक्षय साहू
शिमला में राष्ट्रपति का निवास स्थान (सोर्स- सोशल मीडिया)
President office Shift Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक छह दिन के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला दौरे पर जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति कार्यालय दिल्ली से शिमला स्थानांतरित हो जाएगा। यह प्रवास इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास दिल्ली के अलावा केवल शिमला और हैदराबाद में है। हिमाचल सरकार ने दौरे की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन की सभी जरूरी फाइलें इस दौरान शिमला लाई जाएंगी और सचिवालय छह दिन तक यहीं से संचालित होगा। शिमला का राष्ट्रपति निवास मशोबरा देश के तीन राष्ट्रपति निवासों में सबसे पुराना है। इसे पहले ‘द रिट्रीट’ कहा जाता था।
175 साल पुराने बंगले में रहेगी राष्ट्रपति मुर्मू
यह मशोबरा के शांत और सुरम्य पहाड़ियों में शिमला से 12 किलोमीटर दूर स्थित है और इसकी उम्र 175 साल से अधिक है। इसकी निर्माण शैली धज्जी है, जिसमें लकड़ी और मिट्टी का उपयोग हुआ है। इस शैली की खासियत है कि यह भूकंप-प्रतिरोधी होती है और गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में गर्माहट प्रदान करती है।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA Alliance: सड़क से संसद तक मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति
खान सर को राहत या जेल? अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, कोचिंग-अस्पताल पर भी लटकी तलवार!
खान सर की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग वीडियो वायरल होने के बाद से ‘गुरुजी’ गायब, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
साकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
राष्ट्रपति निवास का बागीचा और इसके आसपास का क्षेत्र भी आकर्षण का केंद्र है। यहां लगभग 300 से अधिक सेब के पेड़ हैं, जिनमें विदेशी किस्में भी शामिल हैं। इसके अलावा, यहां एक शानदार ट्यूलिप गार्डन है, जिसका शुभारंभ तीन साल पहले अप्रैल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। इस गार्डन में डेनमार्क, वेलेमार्क और जंबोपिक जैसी ट्यूलिप की किस्में उगती हैं।
आम जनता भी देख सकती है शिमला का राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति निवास के भीतर के कक्ष विशेष रूप से राष्ट्रपति के लिए बनाए गए हैं और उनकी सजावट मनमोहक है। इमारत के चारों ओर हरियाली फैली हुई है, जिससे 360 डिग्री का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मशोबरा निवास पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, और 3 मई से इसे फिर से खोला जाएगा।
यह भी पढ़ें- तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ? चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की सफाई
बता दें कि यह निवास आम जनता और पर्यटकों के लिए तीन साल पहले वर्तमान राष्ट्रपति के निर्देश पर खोला गया था। इस दौरे के दौरान शिमला का मशोबरा निवास न केवल ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी प्राकृतिक सुंदरता और बाग-बगिचे इसे एक पर्यटक आकर्षण भी बनाते हैं।
