-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sonia Wanted To Remove Manmohan From The Pm Chair Pranab Had Said It Is Difficult To Win
मनमोहन को पीएम की कुर्सी से हटाना चाहती थीं सोनिया, इस करीबी नेता को देने वाली थी कमान, प्रणब बोले थे- जीतना मुश्किल
- Written By: अभिषेक सिंह
क्या तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी यह जानती थी कि वर्ष 2014 का आम चुनाव मुश्किल होने वाला है। जिसे उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चेहरे पर नहीं जीता जा सकता था।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
दिल्ली: क्या तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी यह जानती थी कि वर्ष 2014 का आम चुनाव मुश्किल होने वाला है। जिसे उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चेहरे पर नहीं जीता जा सकता था। बांग्ला भाषा में लिखी गई पत्रकार गौतम लाहरी की नई किताब ‘ प्रणब मुखर्जी राजनीति और कूटनीति’ में यह दावा किया गया है कि सोनिया गांधी ने आने वाली स्थिति को भांपते हुए वर्ष 2012 में डॉक्टर मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया था।
जबकि वह आगामी चुनाव को देखते हुए प्रणब मुखर्जी को भारत का प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी। लेकिन यूपीए के सहयोगी दलों और विपक्ष विरोध की वजह से वह अपने इस मकसद में कामयाब नहीं हो पाईं। जिसकी वजह से प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचने से पीछे रह गए।
बंगाली पत्रकारों को खिलाई मिठाई
गौतम लाहरी की इस किताब के मुताबिक सोनिया गांधी ने अपने फैसले से प्रणब मुखर्जी को भी अवगत कराया था। जिस दिन उन्हें यह सूचना दी गई वह काफी खुश थे। उन्होंने अपने निवास पर बंगाली पत्रकारों के एक समूह को मिठाई भी खिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
इस किताब में कहा गया है कि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल अप्रैल 2012 में खत्म होने वाला था। ऐसे में सोनिया गांधी यह चाहती थी कि वर्ष 2014 के चुनाव से पहले डॉक्टर मनमोहन सिंह की जगह प्रणब मुखर्जी को प्रधानमंत्री बना दिया जाए। जिससे उनके राजनीतिक कौशल का लाभ कांग्रेस को मिल पाए।
विपक्ष ने कहा अब्दुल कलाम…
जबकि राष्ट्रपति के रूप में डॉक्टर मनमोहन सिंह को नामित किया जाए। उस समय विपक्षी दलों ने कहा कि अगर अल्पसंख्यक वर्ग से ही राष्ट्रपति लाना है तो एपीजे अब्दुल कलाम को एक बार फिर से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो प्रणब मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया जाए।
राजनीति से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस किताब का दावा है कि सोनिया गांधी ने इसको लेकर प्रणब मुखर्जी से चर्चा की। इसके उपरांत प्रणब मुखर्जी ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का राष्ट्रपति चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह यह है कि विपक्षी दल उनके नाम पर सहमत नहीं हैं। अगर राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार हो जाती है। इस तरह की स्थिति में उसके लिए सत्ता में बने रहने का भी सैद्धांतिक संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में वह सोनिया गांधी को डॉक्टर मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाने की सलाह नहीं दे सकते हैं।
PM बनने के इच्छुक थे मुखर्जी
इस किताब में दावा किया गया है कि प्रणब मुखर्जी हालांकि प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक थे। लेकिन उन्होंने स्वयं से सोनिया गांधी को यह प्रस्ताव दिया कि अगर उनको आपत्ति ना हो तो वह राष्ट्रपति पद के लिए अपना नाम देने के लिए तैयार हैं। इसके उपरांत सोनिया गांधी ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। भाजपा और एनडीए भी क्योंकि प्रणब मुखर्जी के नाम को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सहमति जाहिर कर चुके थे। यही वजह है कि प्रणब मुखर्जी भारत के अगले राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए और उन्होंने अपना 5 साल का कार्यकाल भी पूरा किया।
Sonia wanted to remove manmohan from the pm chair pranab had said it is difficult to win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














