Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर दिखेंगे सोनम वांगचुक, अभिजीत ने कहा- यह सभी कॉकरोचों के लिए बड़े सम्मान की बात

CJP Delhi Protest 6 June Updates: शिक्षा में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन को सोनम वांगचुक का साथ मिला है। उन्होंने सरकार को 5 जून तक की चेतावनी दी है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 02, 2026 | 11:24 PM

सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (सोर्स- एआई जनरेटेड)

Follow Us
Follow Us:

Sonam Wangchuk Supports Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर देशभर में भरपूर समर्थन मिल रहा है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 6 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के ऐलान किया था। साथ ही अपने समर्थकों और छात्रों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की थी।

इस अपील के बाद प्रसिद्ध भारतीय एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक इसके समर्थन में अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने इच्छा जताई है।

सरकार को दी चेतावनी

सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा अगर हम नहीं, तो कौन? अगर अभी नहीं, तो कब? उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर 5 जून तक हालात नहीं बदलते, तो मैं 6 जून को दिल्ली में CJP सदस्यों के साथ शामिल हो जाऊंगा।

सम्बंधित ख़बरें

कौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम, जिनको बनाया गया CBSE का नया चेयरमैन? वरुण भारद्वाज बने सचिव

‘खुद को भाग्यशाली समझें कि केरल में हैं…’, मोनालिसा-फरमान पर कोर्ट ने की टिप्पणी, बुधवार को आएगा फैसला

Delhi Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली में हीट एक्शन प्लान लागू, सरकार ने 4.7 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री

दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO

IF NOT US, WHO?
IF NOT NOW, WHEN !
I will be joining the CJP members in Delhi on 6th June if nothing changes by 5th June. Any self respecting Minister should resign if things go so wrong… Not to mention the effect on millions of young lives and in fact the future of India.… pic.twitter.com/A6XswLSs12
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) June 2, 2026

अगर हालात इतने बिगड़ जाएं, तो किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। लाखों युवाओं की जिंदगी पर पड़ने वाले असर और असल में भारत के भविष्य की तो बात ही छोड़ दें।

आपका आना कॉकरोचों के लिए बड़ा सम्मान: अभिजीत

सोनम वांगचुक के इस आंदोलन में शामिल की इच्छा जाहिर करने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी पोस्ट कर उन्हें धन्यवाद दिया। अभिजीत ने लिखा, कॉकरोच आंदोलन में शामिल हुए सोनम वांगचुक।

Sonam Wangchuk joins the Cockroach Movement! Thank you, sir, for joining the movement. It is a great honour for all of us cockroaches! Looking forward to meet you on June 6. Jai Hind🫡 https://t.co/pzoeK01aD9 — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 2, 2026

आंदोलन में शामिल होने के लिए धन्यवाद सर। यह हम सभी कॉकरोचों के लिए बड़े सम्मान की बात है। 6 जून को आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। जय हिंद

ये भी पढ़ें- कौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम, जिनको बनाया गया CBSE का नया चेयरमैन? वरुण भारद्वाज बने सचिव

शिक्षा में हो रही अनियिमिताएं पर जताई चिंता

एक्स में वीडियो पोस्ट में सोनम वांगचुक कहते हैं कि उन्होंने पिछले चार दशकों से मैने शिक्षा के क्षेत्र काफी काम किया है। इंजीनियरिंग खत्म करने के बाद सरकारी स्कूलों में जाकर शिक्षा के स्तर सुधारने की भी कोशिश की। अपने पिछले पोस्ट का हवाला देते हुए वांगचुक ने कहा कि मैंने सीजेपी के लोगों से अपील की थी कि वे खुद को साबित करें, कि वो इस देश के युवाओं की अभिव्यक्ति हैं।

न कि विदेशी ताकतों की साजिश हैं। वीडियों में वांगचुक ने बताया कि शिक्षामंत्री का इस्तीफे एक बड़ा मुद्दा हो सकता है, लेकिन शिक्षा में हो रही अनियिमिताएं उससे भी ज्यादा जरूरी मुद्दा है

Sonam wangchuk supports abhijeet dipke cockroach janta party delhi protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 11:23 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi
  • Latest News
  • Sonam Wangchuck

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.