Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा

Rahul Gandhi Released: PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया है। रिहाई के बाद दोनों नेताओं ने छात्रों का समर्थन दोहराया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 21, 2026 | 11:24 PM

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Priyanka Gandhi Released: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हटाया था और राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था। सीजेपी प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष के कई नेताओं ने संसद भवन से मार्च निकाला था।

यह मार्च प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचा और फिर सभी नेता वहीं धरने पर बैठ गए। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह उनसे बातचीत करने पहुंचे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद प्रदर्शनकारियों से पीएम आवास के पास से हटने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

जबरन बसों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई थी पुलिस

इसके बाद दिल्ली पुलिस सभी नेताओं को जबरन बसों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई। प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाना, राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और अन्य कई सांसदों को किंग्सवे कैंप क्षेत्र में ले जाया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO

जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO

पुलिस ने राहुल-प्रियंका किया डिटेन… तो थाने पहुंची सोनिया गांधी, रिहाई के बाद साथ निकली बाहर

इंदौर: राजवाड़ा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा

अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को छोड़ दिया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमसे कोई बातचीत नहीं की गई। हम इस मुद्दे को संसद में फिर से उठाएंगे।

मेरे भाई बहुत मजबूत हैं, वह सब बर्दाश्त कर लेंगे: प्रियंका

उन्होंने कहा कि मेरे भाई बहुत मजबूत हैं, वह सब बर्दाश्त कर लेंगे। सोमवार को छात्रों के साथ जो हुआ, वह गलत था। ये बच्चे और युवा हमारे देश के भविष्य हैं। जब हम संसद में कहते हैं कि हम चर्चा चाहते हैं, तो वे वंदे मातरम पर चर्चा की बात करते हैं। इसका मतलब क्या है? अगर हम अपने युवाओं को ही नहीं बचा सकते और सुरक्षित नहीं रख सकते, अगर हम अपने बच्चों पर दमन करेंगे, उन्हें मारेंगे-पीटेंगे, तो कैसे चलेगा?

Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “My brother is very strong. He will endure whatever comes his way. What was done to the students yesterday was completely wrong. They are our children, our future, and the youth of this country… The right to protest is a… pic.twitter.com/8j7TuR3HRz — IANS (@ians_india) July 21, 2026

ये भी पढ़ें- राहुल का धरना, मोदी की चाल… AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात

इस बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो, छात्रों के इंसाफ की यह लड़ाई अब न रुकेगी, न झुकेगी।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Rahul gandhi priyanka gandhi released delhi police pm residence protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 11:22 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Priyanka Gandhi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.