Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैं मरूंगा नहीं… 19वें दिन भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, वीडियो जारी कर देशवासियों से की बड़ी अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अनशन न तोड़ने की 2 बड़ी वजह बताई और देशवासियों से 20 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचने की बड़ी अपील की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 16, 2026 | 10:27 AM

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Sonam Wangchuk Protest Video: वैज्ञानिक पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को आज 19 दिन हो रहे है। इस बीच उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। देश भर से जनता, नेता, अभिनेता उनसे मिलने आ रहे है और उनकी बिगड़ती हालत को देख उनसे अनशन वापस लेने की अपील कर रहे है।

इस बीच सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने जनता से खास अपील की है। उन्होंने अपने वीडियो में संदेश देते हुए कहा, “नमस्कार साथियों, अनशन के 18वें दिन बड़ी मुश्किल से आपसे जुड़ पा रहा हूं। आपके हजारों मैसेज आ रहे है कि मैं अनशन तोड़ दूं, कुछ खा लूं, बड़े-बुजुर्ग, नेतागण बोल रहे है। कुछ प्यार से कुछ गुस्से से, कुछ ने कोर्ट से अपील की है कि सरकार मुझे जबरदस्ती खाना खिलवाए।”

अनशन न तोड़ने का मुख्य कारण

उन्होंने अपने अनशन न तोड़ने के दो मुख्य कारण बताए। उन्होंने कहा, “दो बातें है, पहला अगर मैं खा भी लूं तो उससे क्या संदेश जाएगा। सरकार को यही संदेश जाएगा कि जवाबदेही कि जरूरत नहीं है। ये बस आकर बैठते है और चले जाते है। दूसरी बात, मेरी हालत ऐसी नहीं है कि मैं दो-चार दिन में मर जाऊं। बहुत सारे मेडिकल टेस्ट हो रहे है। 18 दिन के अनशन में हालत नॉर्मल है। आज ईसीजी भी हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट इतनी बुरी नहीं है तो इसलिए मैं कई दिन चल सकता हूं, कमजोरी है, मसल्स खत्म हो रहे है लेकिन मेरा दिल अभी भी चल रहा है।”

सम्बंधित ख़बरें

सोनम वांगचुक के अनशन का 19वा दिन: शरीर में फैट खत्म, अब अंगों पर मंडराया बड़ा खतरा! डॉक्टर ने दी भयावह चेतावनी

Delhi Riots Case: उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार के साथ हफ्ते में दो बार होगी ई-मुलाकात

18 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के मामले में हाई कोर्ट का दखल, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस

कौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी

I’m Not in good shape but not so bad either…
Rather than asking me to break my fast please join me on 20th July… Peaceful March to the Parliament.#cockroachjanataparty #jantarmantar #cjpprotest #chalosansad pic.twitter.com/QZ6VyxVMAR
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 15, 2026

सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से की अपील

सोनम वांगचुक ने जनता से अपील करते हुए कहा, “इसलिए अनशन तोड़ने को कहने की बजाय मैं आप लोगों से विनती करूंगा कि आप एक छोटा-सा कदम उठाए। सभी लोग 20 जुलाई को इतनी बड़ी संख्या में आए ताकि सरकार को संदेश जाए और यहां जुड़े। उस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों से निवेदन करूंगा कि वो इसे NEP के अंतर्गत एक्सपीरिएंशल एजुकेशन का दिन मनाए। उस दिन बच्चे पॉलिटिकल साइंस के अनोखे लेसन का अभ्यास करेंगे, जो कि इतिहास का हिस्सा होगा और बच्चे सीखेंगे कि कैसे लोकतंत्र चलता है।”

यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका

सोनम वांगचुक ने देश की जनता से अपील की सभी 20 जुलाई को अनशन का हिस्सा बनें। उन्होंने अपील करते हुए कहा, “मेरी आपसे अपील है कि 20 जुलाई को बहुत सारे सांसदों के साथ हजारों की संख्या में सभी जंतर-मंतर पर आईए। हम सब मिलकर इस मुद्दे को संसद के हवाले करेंगे तो मुझे भी भरोसा होगा कि यह सही हाथों में गया है। इससे पहले आप मिस्ड कॉल देकर यह बता सकते है कि आप आ रहे है और वेबसाइट पर अपना नाम रजिस्टर कर सकते है। इतना आप करेंगे यह हमे उम्मीद है। जय हिंद।”

सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी

18 दिनों से जारी भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुकी की वजह 8.5 किलोग्राम कम हुआ है। उनका ब्लड प्रेशर घटकर 107/70 mmHg पहुंच गया है, जबकि ब्लड सूगर का लेवल घटकर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार से प्रदर्शकारियों की मांगों पर जल्द से जल्द विचार करने की गुहार लगाई है।

Sonam wangchuk hunger strike 19th day video message jantar mantar protest july 20

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 08:28 AM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi
  • Jantar Mantar
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.