नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से दहल उठा दादरा नगर हवेली, मलबे में तब्दील हुआ गोदाम, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Dadra and Nagar Haveli Blast: सिलवासा में बड़ा हादसा: डेमानी रोड पर नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से 4 की मौत, 5 घायल। भूकंप जैसा महसूस हुआ धमाका, गोदाम मैनेजर की भी जान गई। जानें पूरी खबर।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से दहल उठा दादरा नगर हवेली(Image- Social Media)
Nitrogen Gas Explosion in Dadra and Nagar Haveli: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। डेमानी रोड स्थित एक गोदाम में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से ज़ोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और पाँच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम की छत और दीवारें उड़ गईं। धमाके की गूंज 30 मीटर के दायरे में सुनी गई, जिससे स्थानीय निवासियों को भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। सड़क पर उड़कर गिरे मलबे और तेज़ आवाज़ के कारण पास के स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई।
गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ विस्फोट
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब गोदाम में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फिर से भरे जा रहे थे। रिफिलिंग की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक सिलेंडर फट गया, जिसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं और राहत कार्य शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
केरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
VIDEO | A nitrogen gas warehouse explosion in Dadra claims four lives and leaves six others injured. Visuals from the spot. More details awaited. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Dadra pic.twitter.com/pmE3XT6FuX — Press Trust of India (@PTI_News) April 4, 2026
हताहतों की जानकारी और बचाव अभियान
इस भीषण विस्फोट में जान गँवाने वालों में गोदाम का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या गोदाम में गैस रिफिलिंग के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
यह भी पढ़ें- नासिक के दिंडोरी में भीषण सड़क हादसा! गहरे कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत
बता दें कि डेमनी स्कूल फलिया में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस के एक गोदाम में यह धमाका हुआ। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाद में चार घायलों की मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
