Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘4 साल पहले ही बोल चुका हूं’, राम मंदिर चढ़ावा मामले में बृजभूषण ने दोहराई बात; कहा- पहले दिन से हो रहा खेल

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर के दान-चढ़ावा चोरी मामले पर बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले दिन से यहां खेल चल रहा था।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 04, 2026 | 10:14 PM

बृजभूषण शरण सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Brij Bhushan Sharan Singh Statement: राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है। भाजपा के पूर्व सांसद और कैसरगंज (गोंडा) से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह पहले ही अपनी बात रख चुके हैं और अब इस पर कुछ नया नहीं कहना चाहते। राम मंदिर दान चोरी मामले में सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं बोल चुका हूं, पहले बोल चुका हूं।

शुरू से चल रहा खेल: बृजभूषण

आईएएनएस ने जब उनसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह भी राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगे क्योंकि उनका भी चढ़ावा चोरी हुआ है, तब भी बृजभूषण शरण सिंह ने कोई विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि मुझे जो बोलना है, मैं पहले बोल चुका हूं। इस मुद्दे पर जब कोई नहीं बोला था संसार में, चार साल पहले बोल चुका हूं। इसीलिए आज तक मैं राम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं गया, क्योंकि यहां पहले दिन से खेल चल रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO

पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल

Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल

खतरे में शहबाज शरीफ की कुर्सी, इस सहयोगी पार्टी ने किया बगावत का ऐलान! दी सड़कों पर उतरने की खुली धमकी

ट्रस्ट की बैठक पर नहीं दिया जवाब

राम मंदिर ट्रस्ट की हालिया बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह विषय उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है। उन्होंने कहा कि ये हमारा विषय नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह इस मामले पर बयान देते हुए कह चुके हैं कि यदि वह पूरी सच्चाई बोलेंगे तो संकट में आ जाएंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

8 पर हो चुकी है कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में अब तक आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों ने आरोपियों के पास से 80 लाख रुपए से अधिक की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। मामले की जांच के दौरान मंदिर प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।

ये भी पढ़ें- Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल

विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावार

इसी बीच, ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा देने की खबरों ने भी इस विवाद को और चर्चा में ला दिया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा और आरएसएस पर हमलावर है। विपक्षी दलों का आरोप है कि राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी मामले में बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, भाजपा की ओर से इन आरोपों का लगातार खंडन किया जाता रहा है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Brij bhushan sharan singh ram mandir donation theft case big statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 10:14 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Brij Bhushan Sharan Singh
  • Latest News
  • Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.