Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शुभांशु शुक्ला घर वापसी को तैयार, स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ स्पेसक्राफ्ट

Shubhanshu Shukla 18 दिनों तक स्पेस में रहने के बाद धरती पर आने के लिए रवाना हो गए हैं। उनका विमान सफलतापूर्व अनडॉक हो गया है। शुभांशु भारतीय समानुसार कल दोपहर तीन बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेंगे।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 14, 2025 | 05:50 PM

शुभांशु शुक्ला (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: भारतीय अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का मिशन Axiom 4 पूरा हो गया है। शुभांशु 18 दिनों तक आंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापसी को तैयार हैं। सोमवार करीब पांच बजे (भारतीय समानुसार) उनका विमान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया। शुभांशु कल दोपहर तीन बजकर एक मिनट पर कैलिफोर्निया के तट पर लैंड हो सकते हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “शुभांशु, आपका स्वागत है। पूरा देश आपके घर वापस आने का इंतजार कर रहा है, क्योंकि आप Axiom 4 को सफलतापूर्वक अनडॉक करने के बाद अपनी वापसी यात्रा शुरू कर रहे हैं।”

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, “शुभांशु, आपका स्वागत है। पूरा देश आपके घर वापस आने का इंतजार कर रहा है… क्योंकि आप #Axiom4 को सफलतापूर्वक अनडॉक करने के बाद अपनी वापसी यात्रा शुरू कर रहे हैं।” pic.twitter.com/WQYpNecaHh — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2025

सम्बंधित ख़बरें

मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने चला ‘AI दांव’, सीक्रेट मिशन में पहली बार ‘Claude’ का इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मातम, पटाखे की दुकान में भीषण धमाका; 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

चीन का बड़ा फैसला, ब्रिटेन और कनाडा समेत 79 देशों को वीजा-फ्री एंट्री; जानें 30 दिनों के प्रवास का नया नियम

रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने की आखिरी कोशिश! US की मध्यस्थता में होगा महामंथन, जानें जिनेवा में क्या है प्लान

एक्सिओम स्पेस ने दी जानकारी

शुभांशु शुक्ला की वापसी को लेकर एक्सिओम स्पेस ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, “पृथ्वी की ओर 22.5 घंटे की यात्रा के बाद चालक दल के मंगलवार तड़के 4:31 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:01 बजे) कैलिफोर्निया पर लैंड होने की संभवाना है।” ड्रैगन अंतरिक्ष यान का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होना पूरी तरह स्वचालित प्रक्रिया होगी। अनडॉकिंग के बाद, यान के इंजन कुछ निर्धारित चरणों से गुजरेंगे ताकि यह सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष स्टेशन से दूरी बना सके और पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

धरती पर वापसी के दौरान अंतरिक्ष यान को लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक तापमान का सामना करना पड़ेगा। यान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पैराशूट प्रणाली दो चरणों में कार्य करेगी। पहले चरण में, लगभग 5.7 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्टेबलाइजेशन पैराशूट खुलेगा, जिससे यान की गति नियंत्रित होगी। इसके बाद, करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर मुख्य पैराशूट सक्रिय होगा, जो यान को धीरे-धीरे नीचे लाने में मदद करेगा। ‘अनडॉकिंग’ की प्रक्रिया पूरी होने के लगभग 22.5 घंटे बाद यान के कैलिफोर्निया के तट पर उतरने की संभावना है। इसके बाद अंतरिक्ष कैप्सूल को एक विशेष जहाज के माध्यम से वापस लाया जाएगा।

ये भी पढ़े: पायलटों की ‘आत्महत्या’ वाली थ्योरी, एयर इंडिया क्रैश पर कौन रच रहा साजिश?

धरती पर मिलते हैं: शुभांशु

इससे पहले रविवार को अंतरिक्ष से धरती पर लौटने से पहले शुभांशु ने देशवासियों के लिए एक विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जल्द ही धरती पर मुलाकात होगी।” एक्सिओम-4 मिशन के अंतर्गत अभियान के 73 अंतरिक्ष यात्रियों ने मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, भारत के शुभांशु शुक्ला, पोलैंड के मिशन विशेषज्ञ स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू को पारंपरिक विदाई समारोह में सम्मानित किया।

Shubhanshu shukla plane undocks space station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 05:27 PM

Topics:  

  • ISRO news
  • Shubhanshu Shukla
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.