शुभांशु शुक्ला घर वापसी को तैयार, स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ स्पेसक्राफ्ट

Shubhanshu Shukla 18 दिनों तक स्पेस में रहने के बाद धरती पर आने के लिए रवाना हो गए हैं। उनका विमान सफलतापूर्व अनडॉक हो गया है। शुभांशु भारतीय समानुसार कल दोपहर तीन बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेंगे।
शुभांशु शुक्ला घर वापसी को तैयार, स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ स्पेसक्राफ्ट
शुभांशु शुक्ला (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

वाशिंगटन: भारतीय अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का मिशन Axiom 4 पूरा हो गया है। शुभांशु 18 दिनों तक आंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापसी को तैयार हैं। सोमवार करीब पांच बजे (भारतीय समानुसार) उनका विमान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया। शुभांशु कल दोपहर तीन बजकर एक मिनट पर कैलिफोर्निया के तट पर लैंड हो सकते हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "शुभांशु, आपका स्वागत है। पूरा देश आपके घर वापस आने का इंतजार कर रहा है, क्योंकि आप Axiom 4 को सफलतापूर्वक अनडॉक करने के बाद अपनी वापसी यात्रा शुरू कर रहे हैं।"

एक्सिओम स्पेस ने दी जानकारी

शुभांशु शुक्ला की वापसी को लेकर एक्सिओम स्पेस ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, "पृथ्वी की ओर 22.5 घंटे की यात्रा के बाद चालक दल के मंगलवार तड़के 4:31 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:01 बजे) कैलिफोर्निया पर लैंड होने की संभवाना है।" ड्रैगन अंतरिक्ष यान का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होना पूरी तरह स्वचालित प्रक्रिया होगी। अनडॉकिंग के बाद, यान के इंजन कुछ निर्धारित चरणों से गुजरेंगे ताकि यह सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष स्टेशन से दूरी बना सके और पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

धरती पर वापसी के दौरान अंतरिक्ष यान को लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक तापमान का सामना करना पड़ेगा। यान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पैराशूट प्रणाली दो चरणों में कार्य करेगी। पहले चरण में, लगभग 5.7 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्टेबलाइजेशन पैराशूट खुलेगा, जिससे यान की गति नियंत्रित होगी। इसके बाद, करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर मुख्य पैराशूट सक्रिय होगा, जो यान को धीरे-धीरे नीचे लाने में मदद करेगा। ‘अनडॉकिंग’ की प्रक्रिया पूरी होने के लगभग 22.5 घंटे बाद यान के कैलिफोर्निया के तट पर उतरने की संभावना है। इसके बाद अंतरिक्ष कैप्सूल को एक विशेष जहाज के माध्यम से वापस लाया जाएगा।

ये भी पढ़े:

धरती पर मिलते हैं: शुभांशु

इससे पहले रविवार को अंतरिक्ष से धरती पर लौटने से पहले शुभांशु ने देशवासियों के लिए एक विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा, "जल्द ही धरती पर मुलाकात होगी।" एक्सिओम-4 मिशन के अंतर्गत अभियान के 73 अंतरिक्ष यात्रियों ने मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, भारत के शुभांशु शुक्ला, पोलैंड के मिशन विशेषज्ञ स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू को पारंपरिक विदाई समारोह में सम्मानित किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com