Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर भड़के श्रीकांत शिंदे, शिवसेना (यूबीटी) से पूछा ये सवाल

लोकसभा में राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में अपने भाषण में कहा कि सावरकर ने लिखा था कि भारतीय संविधान में भारतीय जैसा कुछ नहीं है। इस बयान पर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 14, 2024 | 07:23 PM

लोकसभा में बोलते हुए शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे (सोर्स: एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लोकसभा में राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में अपने भाषण में कहा कि सावरकर ने लिखा था कि भारतीय संविधान में भारतीय जैसा कुछ नहीं है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के नेताओं ने संसद में दिये राहुल गांधी के भाषण को लेकर कांग्रेस नेता पर जोरदार प्रहार किया।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बार-बार ‘अभय मुद्रा’ की बात करते हैं जो अहिंसा सिखाती है, लेकिन कांग्रेस ने 1984 में सिखों के साथ हिंसा की। शिवसेना नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘युवाओं के अंगूठे काटे जाने’ की बात कही लेकिन उन्हें याद करना चाहिए कि 1964 में उनके शासन में 1070 सांप्रदायिक दंगे हुए, उनके शासन में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं।

स्वातंत्र्यवीर सावरकरांना मानणारे, त्यांना पुजणारे संविधान विरोधी असतील तर स्व. इंदिराजी गांधी सुद्धा संविधान विरोधी होत्या का?#Shivsena #DrShrikantEknathShinde@Shivsenaofc pic.twitter.com/y2IPAn6fbm — Dr Shrikant Lata Eknath Shinde (@DrSEShinde) December 14, 2024

श्रीकांत शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के लोग सावरकर का अपमान करते हैं तो उनके सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) के लोग बताएं कि क्या वे इनकी बात मानते हैं। शिंदे ने दावा किया कि 1980 में इंदिरा गांधी ने सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के सचिव पंडित बाखले को लिखे पत्र में सावरकर की प्रशंसा की थी और उन्हें साहसी बताया था। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बताएं कि क्या उनकी दादी भी संविधान विरोधी थीं।

देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

शिंदे के बयान पर राहुल गांधी स्पष्टीकरण की अनुमति देने की मांग करने लगे। आसन से उन्हें शिंदे के बयान के बाद बोलने की अनुमति देने का आश्वासन दिया गया। लेकिन कांग्रेस सांसद तत्काल अनुमति देने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे और आसन के समीप आ गए। कुछ देर हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को बोलने की अनुमति दी।

क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि “जब मैं छोटा था तो मैंने इंदिरा गांधी जी से सावरकर के बारे में पूछा था तो उन्होंने मुझे बताया था कि सावरकर ने अंग्रेजों से समझौता किया और अंग्रेजों को पत्र लिखकर माफी मांगी। गांधीजी जेल गये, नेहरू जी जेल गए, लेकिन सावरकर ने माफी मांगी थी।”

इस बयान पर श्रीकांत शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के लोग सावरकर के बारे में अनर्गल बयानबाजी करते हैं, लेकिन “हमें अभिमान है कि हम सावरकर की पूजा करते हैं।”

धारावी परियोजना पर भी दिया जवाब

मुंबई की धारावी परियोजना के पुनर्निर्माण से एक उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में शिंदे ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 में जीवन का अधिकर है और उसका अर्थ केवल जिंदा रहना नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीना भी है। उन्होंने कहा कि “इसलिए महाराष्ट्र की सरकार धारावी का पुनर्विकास करा रही है जिससे वहां रहने वाले लोगों को पक्के मकान मिलेंगे।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Shrikant shinde got angry on rahul gandhi statement on savarkar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2024 | 07:13 PM

Topics:  

  • Rahul Gandhi
  • Shrikant Shinde

सम्बंधित ख़बरें

1

‘सावधान! जननायक पद की हो रही है चोरी’, पीएम मोदी ने बिहार से राहुल गांधी पर साधा निशाना

2

Acharya Pramod का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ‘भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य हैं विपक्ष के नेता’

3

‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन

4

पेरू पहुंचे राहुल गांधी, विदेश में दिए गए इस बयान से मची है भारत में खलबली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.