नया BJP चीफ तय? संघ प्रमुख के साथ बंद कमरे में मैराथन मीटिंग, मोदी-शाह से भी हैं अच्छे संबंध
Who will be new BJP Chief: बीजेपी का नया मुखिया कौन होगा? यह सवाल अब भी बना हुआ है। लेकिन केंद्रीय मंत्री की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात ने अटकलों को तेज कर दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
BJP New President: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी यानी बीजेपी अपने नए मुखिया की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक वो एक नाम फाइनल नहीं हो सका है जिसकी पार्टी को तलाश है। ऐसा नाम जो संघ और बीजेपी दोनों की बीच संतुलन बनाए रखे और पार्टी नई ऊंचाइयां दे सके। हालांकि अब इस रेस में चल रहे एक नेता की संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद उसे आगे माना जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का नाम अभी तय नहीं हुआ है और न ही पार्टी की ओर से कोई तारीख सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन कहा यह जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम आने से पहले भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। साथ ही, केंद्रीय मंत्री की आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात ने अटकलों को और तेज कर दिया है।
कब होगा बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव?
भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अगले अध्यक्ष के नाम की घोषणा कब की जाएगी। लेकिन एक टीवी चैनल के सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान द्वारा संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं, 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद इस पर विचार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: PM Modi की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- चार मई को BJP सरकार के शपथ ग्रहण में ही आउंगा
मुझे मारने की कोशिश…TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लगाए आरोप, फेसबुक लाइव पर किया खुलासा
नवभारत निशानेबाज: आप यहां आए किसलिए? आपने बुलाया इसलिए!
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
उन्होंने बताया है कि इसके बाद नए अध्यक्ष के चुनाव की जानकारी दी जा सकती है। संभावना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों के अध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा। यानी, इन राज्यों में भाजपा प्रमुख के चयन के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने यह भी बताया है कि अगर बिहार चुनाव की घोषणा से पहले अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता है, तो चुनाव के बाद ही नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल, भाजपा ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अभी तक कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।
संघ प्रमुख-शिवराज की मैराथन मीटिंग
रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच मुलाकात की खबर सामने आई। यह मुलाकात बंद कमरे में 45 मिनट तक चली। खास बात यह है कि चौहान भी अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दो साल के लंबे अंतराल के बाद हुई है।
यह भी पढ़ें: न मांग पूरी करना आसान…न करने देंगे प्रस्थान, मोदी और NDA लिए ‘गुड़ भरी हंसिया’ बने चिराग पासवान!
शिवराज सिंह चौहान के साथ प्लस प्वाइंट यह है कि वह संघ से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उनके पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी अच्छे संबंध हैं। इतना ही नहीं, वह सरल, मृदुभाषी और सभी को एक साथ साधकर चलने वाले नेताओं में शुमार हैं। इन वजहों के चलते भी उन्हें नए बीजेपी चीफ की रेस में आगे माना जा रहा है।
मुलाकात को लेकर क्या बोले शिवराज?
हालांकि, संघ प्रमुख से मुलाकात को लेकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी है। जिसे वह पूरे मन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ना कभी मैंने सोचा है और ना सोच सकता हूं।
अध्यक्ष पद की रेस में ये नाम भी शामिल
पहले कहा जा रहा था कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव, भाजपा नेता विनोद तावड़े के नामों पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, भाजपा ने इनके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
