-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Shiv Sena Mla Gave Such A Dodge To The Security Personnel While Going To Surat Read That Trick Of Eknath Shinde
शिवसेना विधायक ने सुरत जाते समय सुरक्षाकर्मियों को दिया था ऐसे चकमा, पढ़ें एकनाथ शिंदे की वो चाल
- Written By: दामिनी सिंह

File Photo
मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना विधायकों (Shiv Sena MLAs) के एक समूह द्वारा बगावत कर पार्टी नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को संकट में डालना चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) जाने से पहले इन विधायकों ने अपने सुरक्षाकर्मियों (Security Personnel )को चकमा दिया था। ये विधायक अभी गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में असंतुष्ट विधायकों से जुड़े मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से क्या कुछ निकलकर सामने आता है, यह देखना अभी बाकी है। हालांकि, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखों में धूल झोंककर पड़ोसी राज्य में भागने में सफल रहे, जिससे अब खुफिया विफलता की चर्चा को हवा मिली है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायकों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को चकमा दिया, ताकि सरकारी तंत्र उनकी योजनाओं को न भांप सके। शिंदे के पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने और कुछ विधायकों के शुरू में गुजरात और फिर बाद में असम (दोनों भाजपा शासित राज्यों) पहुंचने के बाद एमवीए बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। 20 जून को विधान परिषद के चुनावों के कुछ घंटों बाद यह संकट पैदा हुआ, जिसमें विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पांचवें उम्मीदवार को निर्वाचित कराने के लिए बेहतरीन प्रबंधन का प्रदर्शन किया। नतीजे आने के बाद शिंदे संपर्क से दूर हो गए। वह और बागी विधायकों का एक समूह पहले गुजरात में रहा। बुधवार से शिंदे शिवसेना के कम से कम 38 बागी विधायकों और 10 निर्दलीय सदस्यों के साथ गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। उनका विद्रोह 21 जून की सुबह सार्वजनिक हो गया।
ये विधायक कैसे मुंबई से लगभग 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सूरत जाने में सफल रहे, इस पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘राज्य पुलिस विभाग ने विधायकों की सुरक्षा में जिन सुरक्षाकर्मियों को लगाया था, उन्हें विधायकों ने बताया कि वे कुछ निजी काम से जा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उनके लौटने तक इंतजार करने का निर्देश दिया। हालांकि, इसके बाद वे बिना बताए सूरत चले गए।’ अधिकारी के मुताबिक, मुंबई के एक विधायक अपने कार्यालय में बैठे थे और नारियल पानी पी रहे थे, उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वह कुछ ही मिनटों में लौट आएंगे और वहां से चले गए। अधिकारी ने बताया, ‘पार्टी के एक अन्य विधायक ने कहा कि उन्हें किसी काम से घर जाना है। युवा सेना का एक पदाधिकारी उनके साथ ही उनकी कार में यात्रा कर रहा था। हालांकि, कुछ दूर चलने के बाद विधायक ने युवा सेना पदाधिकारी को उतरने के लिए मजबूर कर दिया और खुद आगे बढ़ गए।’
सम्बंधित ख़बरें
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
क्या वर्ली विधानसभा सीट बिना सचिन अहीर के जीते पाएंगे आदित्य ठाकरे? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
उन्होंने कहा, ‘एक अन्य विधायक ने अपने सुरक्षाकर्मियों को यह कहकर एक होटल के बाहर रुकने का निर्देश दिया कि उन्हें अंदर कुछ काम है। बाद में वे अपने सुरक्षाकर्मियों को वहीं छोड़कर दूसरे गेट से निकल गए।’ अधिकारी के अनुसार, विधायक के नहीं आने पर सुरक्षा अधिकारियों ने अपने वरिष्ठों को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य विधायकों के मामले में भी ऐसा हुआ है। उन्होंने बताया कि चार बागी विधायकों को वर्गीकृत सरक्षा प्राप्त थी, जिनमें शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई, मंत्री अब्दुल सत्तार और संदीपन भुमरे शामिल हैं। अधिकारी के मुताबिक, इन चार विधायकों की सुरक्षा एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) और सुरक्षा अधिकारी संभालते थे, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों को उनकी योजनाओं के बारे में भनक तक नहीं थी, क्योंकि उनके व्यक्तिगत यात्रा कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया गया था।
अधिकारी ने कहा, ‘जब तक एसपीओ ने अपने वरिष्ठों को विधायकों की गतिविधियों के बारे में सूचित किया, तब तक वे राज्य की सीमा पार कर चुके थे। सारे नाटक का खुलासा कुछ घंटों के अंतराल में हो गया। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों को उनके भागने की योजना के बारे में पता नहीं था।’ इस बीच, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कोई खुफिया विफलता नहीं हुई, क्योंकि राज्य के खुफिया विभाग ने पिछले कुछ महीनों से शिवसेना के कुछ विधायकों के विपक्षी दल के नेताओं के संपर्क में होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि कागज पर कुछ भी नहीं था और सब कुछ संबंधित लोगों को मौखिक रूप से बता दिया गया था, लेकिन सूचना पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दो दिन पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने कथित तौर पर राज्य के गृह मंत्री एवं राकांपा नेता दिलीप वालसे-पाटिल से शिवसेना विधायकों के महाराष्ट्र छोड़कर भागने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने सवाल किया था कि राज्य के गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग ने भाजपा शासित गुजरात में बागी विधायकों के डेरा डालने के बारे में एमवीए नेतृत्व को सतर्क क्यों नहीं किया। (एजेंसी)
Shiv sena mla gave such a dodge to the security personnel while going to surat read that trick of eknath shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














