मैं PM मोदी से पूरी तरह निराश हूं…शहजाद पूनावाला ने जताई नाराजगी, राहुल गांधी से सीखने की दी सलाह
Students Protest FIR: शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 'तानाशाह' बनना नहीं आता। उन्होंने इमरजेंसी को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला है।
- Written By: अमन मौर्या
शहजाद पूनावाला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shehzad Poonawalla’s Satire On Rahul Gandhi: शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफे की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री से निराशा जताई है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने लेफ्ट लिबरल को निराश कर दिया। व्यंग्यात्मक लहजे में पूनावाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब त्याग पत्र दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ठीक से तानाशाह बनना नहीं आता है। शहजाद पूनावाला का यह वीडियो ऐसे समय आया है जब उनके भाजपा छोड़ने की चर्चा चल रही है। मीडिया में ऐसी खबरें आईं थीं कि शहजाद पूनावाला ने भाजपा से रिजाइन दे दिया है।
राहुल गांधी से PM मोदी को सीख लेने की दी सलाह
शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से निराशा व्यक्त की। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं। 12 साल हो गए और वो फेल हो गए। व्यंगात्मक लहजे में पूनावाला ने कहा कि उनको ठीक से डिक्टेटर बनना नहीं आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्र संवाद; डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया
सिवान छात्र गोलीकांड की जांच के लिए बिहार पहुंची कांग्रेस की टीम, इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माफी देने की जरूरत नहीं, PM खुद मांगें माफी…राहुल गांधी ने बोला हमला, NEET पेपर लीक पीड़ितों से की मुलाकात
PM @narendramodi YOU FAILED 😞
So disappointed ☹️
Never ever expected this. Watch the Truth till the end https://t.co/hE724ESB16 pic.twitter.com/CHOfRaq367 — Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 1, 2026
उन्होंने कहा कि वो डिक्टेटर बनने के बदले गाली देने वाले बच्चों को माफ कर दिया और दूसरी ओर राहुल गांधी, जोकि इंदिरा गांधी और नेहरू के वंशज हैं, असली इमरजेंसी क्या होती है उनसे सीखिए मोदी जी। तीन इंस्टाग्राम यूजर्स ने केरलम में राहुल गांधी का अपमान किया था तो उनपर केस दर्ज हो गए थे।
केरलम में 5 हजार लोगों पर दर्ज हुए केस: पूनावाला
कर्नाटक और केरलम का हवाला देते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस आपकी सरकार ने वापस ले लिया। वहीं, केरलम में 5 हजार लोगों पर केस हो गए। कर्नाटक में पोस्टर दिखाने पर ही केस कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- FCRA बिल पर सियासी घमासान तेज, विपक्ष बोला- RSS को संरक्षण; पुराने NGO पर कसा जा रहा शिकंजा
इमर्जेंसी और साधु-संतों पर गोली के आरोप लगाते हुए पूनावाला ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में असम में हजारों लोगों को मरवा दिया गया। साथ ही अन्ना आंदोलन के दौरान 1500 लोगों को जेल भेजने का भी दावा किया।
