Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्र संवाद; डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के KP ग्राउंड में आयोजित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम में छात्रों से मुलाकात कर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 01, 2026 | 07:58 PM

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi In Prayagraj: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें पेपर लीक, शिक्षा में कथित घोटालों, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर छात्रों से सीधा संवाद किया जाएगा।

डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण

कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। पार्टी के अनुसार छात्र संवाद में भाग लेने के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इसे प्रदेश स्तर पर युवाओं के सबसे बड़े संवाद कार्यक्रमों में से एक बताया जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और संगठन की टीम के साथ बैठक भी करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

प्रयागराज में SRN अस्पताल का होगा बड़ा विस्तार, प्रशासन ने 19 अधिकारियों को आवास खाली करने का दिया नोटिस

माफी देने की जरूरत नहीं, PM खुद मांगें माफी…राहुल गांधी ने बोला हमला, NEET पेपर लीक पीड़ितों से की मुलाकात

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संतों ने खोला मोर्चा; संसद से निलंबन की मांग तेज, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम

कानपुर में छिपा फर्जी आधार कार्ड रैकेट का मास्टरमाइंड, गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज से रवाना हुई पुलिस टीम

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में SRN अस्पताल का होगा बड़ा विस्तार, प्रशासन ने 19 अधिकारियों को आवास खाली करने का दिया नोटिस

राजस्थान के कोटा से हुई अभियान की शुरुआत

बता दें कि कांग्रेस ने इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से की थी। पहला चरण 17 जून को कोटा इसके बाद 17 जुलाई को देहरादून में दूसरे चरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अब तीसरे चरण के लिए प्रयागराज को चुना गया है। छात्र संवाद अभियान का समापन 9 अगस्त को दिल्ली में छात्र रैली के साथ किया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी तक प्रशासनिक अनुमति नही मिली है।

छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस संगठन की स्थानीय और प्रदेश स्तरीय टीमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार जुटी हुई हैं। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे और शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा रोजगार के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों के बीच व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

Rahul gandhi interact students prayagraj on august 8 chhatra samvad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 07:58 PM

Topics:  

  • Prayagraj News
  • Rahul Gandhi
  • UP Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.