शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, X पर बदला बायो, जानें क्यों छोड़नी पड़ी पार्टी

Shehzad Poonawalla Resigns: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बायो से भी भाजपा का नाम हटा दिया है।
shahzad poonawala resign from bjp
शहजाद पूनावाला (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Shehzad Poonawalla Resigns From BJP: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा में लंबे समय से प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों से यह इस्तीफा दिया है। शहजाद पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपने प्रवक्ता के पद से इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, अभी तक इसका कारण साफ नहीं हो पाया है।

भाजपा में रहते हुए शहजाद टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर अपनी तीखी बातों के लिए जाने जाते थे। वे पीएम मोदी और भाजपा की नीतियों के सबसे मुखर समर्थकों में से एक माने जाते थे। उन्होंने कई बार कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमले किए थे।

शहजाद पूनावाला ने एक्स पर बदला बायो

शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो भी बदल दिया है। उन्होंने एक पोस्ट कर अपने नए बायो की जानकारी दी है। अपने नए बायो में उन्होंने कही भी भाजपा का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने लिखा है, "धर्म इस्लाम, संस्कृति~हिन्दू,विचारधारा~भारतीय: लेखक: जीएसटी की यात्रा;

पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी।"

https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/2082751978384552424

2017 में भाजपा में हुए थे शामिल

शहजाद पूनावाला ने साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा था। इससे पहले वे कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते थे। उन्होंने उस समय कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए थे। शहजाद ने इस प्रक्रिया को केवल एक दिखावा ठहराया था और कहा था कि यह पहले से ही तय होता है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दिया गया था। इसके बाद वे भी पार्टी के प्रमुख टीवी डिबेटर के मुख्य नामों में शामिल हुए थे।

अब आगे क्या करेंगे शहजाद पूनावाला?

हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से इस इस्तीफे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और ना ही शहजाद पूनावाला की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन एक बात तो साफ है कि शहजाद पूनावाला भाजपा के विरोध में या उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएंगे। उन्होंने अपने बायो में साफ लिखा है कि वे आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुयायी बनकर रहेंगे। इसका साफ मतलब है कि वे कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी पार्टी में नहीं जाएंगे। लेकिन हो सकता है कि वे कुछ समय के लिए राजनीति से दूरी बना लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com