Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वार्ता इस्लामाबाद में…पर स्क्रिप्ट व्हाइट हाउस में तैयार, अमेरिका-ईरान जंग रुकवाने की होड़ पर थरूर का बयान

Shashi Tharoor: पाकिस्तानी पीएम के पोस्ट में ड्राफ्ट फोर पाकिस्तान पीएम लिखा हुआ था। यह पोस्ट व्हाइट हाउस की तरफ से लिखा गया था। क्योंकि इसमें कुछ वाक्य ऐसे थे, जो पहले ट्रंप ने इस्तेमाल किए थे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 11, 2026 | 08:34 PM

कांग्रेस नेता शशि थरूर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shashi Tharoor On Islamabad Talk: पश्चिम एशिया में जारी जंग को रुकवाने के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने आप को लाइमलाइट में लाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल इस वक्त सीजफायर पर वार्ता करने के लिए इस्लामाबाद में मौजूद है। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान के ऊपर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच में जिस किस्म का रिश्ता है। वह रिश्ता केवल पाकिस्तान ही रख सकता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि ईरान की सीमा सीधे पाकिस्तान से मिलती है। इसलिए यह मुद्दा पाकिस्तान के लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। थरूर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ईरान की लंबी सीमा है।

पाकिस्तान के लिए बड़ी परेशानी

थरूर ने आगे कहा कि ऐसे में अगर इस युद्ध की वजह से कल के दिन शरणार्थी संकट शुरू होता है, तो फिर यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी परेशानी बन सकता है। इस सीजफायर वाले मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच में कोई होड़ नहीं है। हमारे लिए इस मुद्दे के यथार्थ अलग हैं, पाकिस्तान के लिए इस मुद्दे के यथार्थ अलग हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में बदलाव की मोदी गारंटी, सिंडिकेट राज के अंत और महिलाओं को बड़ी सौगात, जानें भाजपा के सभी बड़े वादे?

जब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

ईरान सीजफायर के बीच इजरायल में बढ़ा खतरा! IDF ने दी चेतावनी, कहा- IRGC के हाथ में गई असली सत्ता

मिडिल ईस्ट संकट के बीच मंत्रालयों की संयुक्त प्रेस वार्ता, लेबनान की स्थिति पर सरकार ने जताई चिंता

पाकिस्तान PM के लिए ट्रंप का मैसेज

कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच में जिस तरह के रिश्ते हैं, वह केवल पाकिस्तान ही रख सकता है। ऐसे आरोप भी लगे हैं कि पाकिस्तानी पीएम ने सीजफायर को लेकर जो पोस्ट किया था, वह भी व्हाइट हाउस से ही लिखकर आया था। जैसे मैं या भारत में कोई प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगा, तो वह उसमें भारत के प्रधानमंत्री शब्द का उपयोग नहीं करेगा। वह सीधा प्रधानमंत्री शब्द से संबोधित करेगा।

पाकिस्तानी पीएम के पोस्ट में ड्राफ्ट फोर पाकिस्तान पीएम लिखा हुआ था। यह पोस्ट वाइट हाउस की तरफ से लिखा गया था। क्योंकि इसमें कुछ वाक्य ऐसे भी थे, जो कुछ घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने इस्तेमाल किए थे। अमेरिका के साथ ऐसे रिश्ते पाकिस्तान ही रख सकता है।

यह भी पढ़ें: जांच आयोग बनाकर भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे बंगाल की पाई-पाई, अमित शाह की ममता सरकार को खुली चेतावनी- VIDEO

‘व्हाइट से लिखा गया था पोस्ट’

बता दें, शशि थरूर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ईरान सीजफायर की वार्ता के ऐलान के लिए किए गए पोस्ट का जिक्र कर रहे हैं। इस पोस्ट में सबसे ऊपर ‘ड्रॉफ्ट फोर पाकिस्तानी पीएम’ लिखा हुआ था। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के बीच में यह बहस चली कि शहबाज के लिए यह पोस्ट सीधा व्हाइट हाउस से लिखा गया है। अमेरिकी मीडिया ने भी इस बात का दावा किया कि अमेरिका की तरफ से ही शहबाज को यह पोस्ट भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया।

Shashi tharoor mocks pakistan pm shehbaz sharif draft for pm tweet us iran ceasefire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 08:34 PM

Topics:  

  • Israel Iran Tension
  • Narendra Modi
  • Shashi Tharoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.