घर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
Trump on Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से परमाणु हथियार न रखने और होर्मुज स्ट्रेट तत्काल खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन शर्तों को मानने पर अमेरिका होर्मुज से नाकाबंदी हटा लेगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Iran US Peace Talk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा, “ईरान को यह भरोसा देना होगा कि वह कभी भी परमाणु हथियार या न्यूक्लियर बम नहीं बनाएगा। होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोला जाए ताकि दोनों दिशाओं में बिना किसी टोल के जहाजों की आवाजाही हो सके।”
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि अगर कहीं भी वॉटर माइन्स मौजूद हैं तो उन्हें नष्ट किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी अंडरवॉटर माइन स्वीपर्स ने पहले ही कई माइन्स को डेटोनेट कर हटाया है। ट्रंप के मुताबिक ईरान बाकी बची हुई माइन्स को भी जल्द हटाएगा या निष्क्रिय करेगा।
होर्मुज से ब्लॉकेड हटाई जाएगी
उन्होंने कहा, “हमारी मजबूत और अभूतपूर्व नेवल ब्लॉकेड की वजह से स्ट्रेट में फंसे जहाज अब वापसी की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, क्योंकि अब ब्लॉकेड हटाई जाएगी।” डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अंदाज में लोगों को संदेश देते हुए कहा, “अपनी पत्नियों, पतियों, माता-पिता और परिवारों को मेरा नमस्कार कहें।”
सम्बंधित ख़बरें
US बेस पर हमले के बाद ईरान की सफाई, जॉर्डन के लोगों से कहा- आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं
हमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट… बहरीन-कुवैत और जॉर्डन पर बरसीं तेहरानी मिसाइलें, US ने भी ईरान पर बरसाए बम
ट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि जिसे कभी-कभी “न्यूक्लियर डस्ट” कहा जाता है और जो जमीन के काफी नीचे दबा हुआ है, उसे अमेरिका बाहर निकालेगा। उन्होंने कहा कि यह सामग्री उन पहाड़ों के नीचे दबी हुई है जो लगभग 11 महीने पहले अमेरिकी B-2 बॉम्बर हमले के दौरान ध्वस्त हो गए थे।
यह भी पढ़ें- भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह काम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के साथ मिलकर किया जाएगा और उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल इसके लिए किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अन्य कई कम महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सहमति बन चुकी है। उन्होंने बताया कि वह अब सिचुएशन रूम में अंतिम निर्णय लेने के लिए बैठक करने जा रहे हैं।
