Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसानों के दिल्ली मार्च पर लगे ब्रेक, ID कार्ड को लेकर बवाल, बोली पुलिस- पहले पहचान दो, अड़े अन्नदाता

MSP के लिए कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के हेतु आज किसानों के एक समूह ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू प्रदर्शन स्थल से फिर दिल्ली के लिए पैदल मार्च फिर शुरू किया।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 08, 2024 | 01:47 PM

किसानों का दिल्ली कूच

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/चंडीगढ़: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के हेतु आज रविवार दोपहर 12 बजे के बाद 101 किसानों के एक समूह ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू प्रदर्शन स्थल से फिर दिल्ली के लिए अपना पैदल मार्च फिर शुरू किया। वहीं हरियाणा पुलिस ने किसानों को कुछ मीटर चलने के बाद लगाए गए अवरोधक पर रोक दिया है। पुलिस यहां आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।

इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने किसानों से पैदल मार्च निकालने के लिए जरूरी अनुमतिपत्र दिखाने को कहा। मुद्दे पर किसानों और पुलिस में ठन गई है. इस बाबत पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर तैनात हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, “हम पहले उनकी (किसानों की) पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे. हमारे पास 101 किसानों के नामों की सूची है, और इसमें वे वे लोग नहीं हैं – वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं – वे एक भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।”

दिल्ली मार्च की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं इस मुद्दे पर शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने कहा, “पुलिस हमसे पहचान पत्र मांग रही है, लेकिन उन्हें िस बात की गारंटी देनी होगी कि वे हमें दिल्ली जाने देंगे। उनका कहना है कि दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है, फिर हम पहचान पत्र क्यों दें। अगर वे हमें दिल्ली जाने देंगे तो हम अपना पहचान पत्र देंगे।”

दिल्ली मार्च की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

किसान ने कहा, “उनके (पुलिस) पास जो सूची है, वह गलत है – सूची में यहां आने वाले किसानों का नाम नहीं है। हमने उनसे (पुलिस से) कहा है कि हमें आगे बढ़ने दें और हम उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाएंगे। पुलिस कह रही है कि हमारे (किसानों) पास आगे बढ़ने की अनुमति नहीं है, तो हमें अपनी पहचान क्यों साबित करनी है?… हम बातचीत के जरिए चीजों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी भी तरह हम आगे बढ़ेंगे। मैंने उनसे (पुलिस से) कहा कि वे हरियाणा चले जाएं क्योंकि यह पंजाब की जमीन है।”

इधर हरियाणा पुलिस ने पहले किसानों से आगे न बढ़ने को कहा था और अंबाला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का हवाला दिया था। इस निषेधाज्ञा के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध होता है। जानकारी दें कि, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने का दबाव बना रहे हैं। वे केंद्र पर अपने मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत शुरू करने का भी दबाव बना रहे हैं।

Shambhu border farmer protest security delhi march

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2024 | 01:45 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Farmers Protest

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली: फर्जी ‘पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट’ गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 70000

2

फुटपाथ पर अंतिम संस्कार, दिल्ली में बाढ़ का कौन जिम्मेदार? देखें- वीडियो

3

राहत कैंप को राहत की जरूरत! यमुना मैया ने खोली ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की पोल, VIDEO देख पीट लेंगे माथा

4

उफान पर यमुना, डूबने वाली है दिल्ली! लोहापुल के बाद वजीराबाद ब्रिज बंद; मेट्रो स्टेशन से संपर्क कटा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.