-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Shahrukhs Reply To Shashi Tharoors Congratulations Goes Viral
थरूर की बधाई और शाहरुख का रिप्लाई, दोनों हैं ‘बवाल’, जानें क्या बोले किंग खान
- Written By: Saurabh Pal
Shashi Tharoor News: अभिनेता शाहरुख खान को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। थरूर ने लिखा राष्ट्रीय रत्न को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई।

शाहरुख खान और शशि थरूर (फोटो-सोशल मीडिया)
Shahrukh Khan News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाईंयों का ताता लगा है। देश की कई मशहूर हस्तियों ने बधाई दी। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी किंग खान को बधाई दी, लेकिन उनके बधाई देने का तरीका और शाहरुख के रिप्लाई का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
अपने भाषायी कौशल के कारण शब्दों के जादूगर माने जाने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर शाहरुख खान को जब अपने चिर परिचित अंदाज के बजाय सरल भाषा में बधाई दी, तो अभिनेता ने एक मजेदार जवाब देकर कांग्रेस नेता को धन्यवाद दिया।
थरूर की बधाई पर शाहरुख खान का रिप्लाई
थरूर ने शाहरुख को ‘जवान’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रीय रत्न ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। शाहरुख खान, बधाई हो।” अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाने वाले शाहरुख ने थरूर के बधाई संदेश के जवाब में क्लिष्ट अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘सरल शब्दों में प्रशंसा करने के लिए शुक्रिया, श्री थरूर।… वरना अधिक ‘मैग्निलक्वंट’ (अलंकृत शब्द) और ‘सेसक्विपेडेलियन’ (लंबे शब्द) शब्द मेरी समझ में नहीं आते।…”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Thank u for the simple praise Mr Tharoor…
would not have understood something more magniloquent and sesquipedalian… ha ha https://t.co/GHAhyCYT5S — Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 3, 2025
फिल्म जवान के लिए शाहरुख को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
शाहरुख को शुक्रवार को आयोजित 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में एटली कुमार निर्देशित फिल्म ‘जवान’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उनके साथ यह पुरस्कार ‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को भी मिला। शाहरुख ने कई अन्य लोगों के बधाई संदेशों के भी दिलचस्प जवाब दिए। जब शाहरुख की पत्नी गौरी ने अपने पसंदीदा कलाकारों – रानी मुखर्जी, करण जौहर और शाहरुख – को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बधाई दी थी। तब अभिनेता ने इसके जवाब में कहा कि आज रात जब हम रात्रि भोजन करेंगे, कृपया तब मुझसे मेरी तारीफ करें… फिल्म का निर्माण करने के लिए धन्यवाद।”
ये भी पढ़ें-शशि थरूर की विराट कोहली से गुहार, कहा- रिटायरमेंट वापस लो, देश को आपकी …
मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए पुरस्कार
मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला। करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घोषित किया गया। शाहरुख ने अपनी दशकों पुरानी मित्र जूही चावला के बधाई संदेश के जवाब में लिखा, ‘‘शुक्रिया जूही, मैंने बेहतरीन लोगों से सीखा है। आप मेरे सफर का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। ढेर सारा प्यार।” उन्होंने अपने दोस्त विवेक वासवानी के बधाई संदेश के जवाब में लिखा, ‘‘यह शुरुआत आपसे हुई थी। राजू आखिरकार बन गया जेंटलमैन।” -एजेंसी इनपुट के साथ
Shahrukhs reply to shashi tharoors congratulations goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














