-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sc Asks Centre To Evict Dy Chandrachud From Official Bungalow
DY चंद्रचूड़ से तुरंत खाली कराएं बंगला, SC ने केंद्र को लिखा पत्र, क्या है कहानी
- Written By: अभिषेक सिंह
सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को एक पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि पूर्व CJI को जिस समय तक सरकारी बंगले में रहने के लिए कहा गया था, वह समय सीमा पूरी हो चुकी है।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पिछले साल अपने पद से रिटायर हो गए थे लेकिन उन्होंने अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया है। अब उन्हें जल्द से जल्द अपना बंगला खाली करना पड़ सकता है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के एडमिन डिपार्टमेंट ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्र सरकार के अधीन आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में कहा गया है कि पूर्व सीजेआई को जिस समय तक सरकारी बंगले में रहने के लिए कहा गया था, वह समय सीमा पूरी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी मांग की है कि सरकार इस बंगले को खाली करके कोर्ट के हाउसिंग पूल को वापस करे।
डीवाई चंद्रचूड़ के बंगले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक जुलाई को पत्र भेजा था। आपको बता दें कि पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को सरकार ने लुटियंस दिल्ली के कृष्ण मेनन मार्ग पर स्थित बंगला नंबर पांच दिया था। तब से वह यहीं रह रहे हैं। आपको बता दें कि यह बंगला आधिकारिक तौर पर सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा सीजेआई का आवास है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
क्या बोला SC एडमिन डिपार्टमेंट
सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक विभाग ने कहा है कि डॉ. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ से बंगला नंबर पांच बिना किसी देरी के खाली कराया जाए। इस बंगले में रहने के लिए उन्हें दी गई अनुमति की विस्तारित अवधि 21 मई 2025 को समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा 2022 नियमावली के नियम 3बी के तहत प्रदत्त 10 मई 2025 तक की अवधि भी समाप्त हो चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि डीवाई चंद्रचूड़ अब नियमों के तहत आवंटित किए जा सकने वाले टाइप VII श्रेणी के बजाय टाइप VIII बंगले में रह रहे हैं, जिसकी अनुमति केवल सेवारत सीजेआई को ही है।
नियम 3बी के अनुसार कोई भी सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश छह महीने तक केवल टाइप VII आवास ही रख सकता है। चंद्रचूड़ ने दिसंबर 2024 में निवर्तमान सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना को पत्र लिखकर 30 अप्रैल 2025 तक बंगला रखने की अनुमति मांगी थी, जो उन्हें दे दी गई थी।
बाप-बेटे की हत्या…बड़े भाई पर हमला, कौन खत्म करना चाहता है खेमका खानदान?
इसके बाद मौखिक अनुरोध पर उन्हें 31 मई तक रहने की अनुमति दी गई, वह भी इस शर्त के साथ कि इसके बाद कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद अब वे जुलाई में भी उसी बंगले में रह रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्रालय से कहा है कि अब और विस्तार नहीं दिया जा सकता, इसलिए बिना किसी देरी के बंगला वापस ले लिया जाए।
Sc asks centre to evict dy chandrachud from official bungalow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














