- Hindi News »
- Bihar »
- Father Son Murder Khemka Family Targeted Who Is Behind Attack
बाप-बेटे की हत्या…बड़े भाई पर हमला, कौन खत्म करना चाहता है खेमका खानदान?
साल 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले उनके छोटे बेटे डॉ. गौरव खेमका पर कदमकुआं थाना अंतर्गत उनके अस्पताल के पास गोलियों से हमला किया गया था।
- Written By: अभिषेक सिंह

गुंजन खेमका और गोपाल खेमका (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने सनसनी फैला दी है। पुलिस इस मामले में सुराग खोजने के लिए छापेमारी और कार्रवाई कर रही है, लेकिन हत्यारा अभी भी फरार है। सवाल यह है कि गोपाल खेमका के परिवार को कौन खत्म करना चाहता है?
दरअसल, ये सवाल तब उठे हैं जब छह साल बाद खेमका परिवार में फिर मातम पसर गया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर खेमका परिवार पर किसकी बुरी नजर है? कौन इस परिवार के सदस्यों को एक-एक कर मार रहा है? क्योंकि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही यह किसी विवाद में शामिल रहा है। इसके बावजूद हर कुछ सालों में परिवार के किसी सदस्य की हत्या हो रही है।
छोटे बेटे पर भी हुआ हमला
साल 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले उनके छोटे बेटे डॉ. गौरव खेमका पर कदमकुआं थाना अंतर्गत उनके अस्पताल के पास गोलियों से हमला किया गया था। उस दौरान उनकी जान बाल-बाल बची थी। गोपाल खेमका के बड़े भाई विजय खेमका पर 1999 में जानलेवा हमला हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
एक जैसी पिता-पुत्र का मर्डर
इसे साजिश कहें या संयोग क्योंकि गोपाल खेमका और उनके बेटे गुंजन खेमका की हत्या एक ही तरीके से की गई है। 20 दिसंबर 2018 की रात करीब 11:30 बजे हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री गेट के बाहर बाइक पर बैठा अपराधी बेटे के आने का इंतजार कर रहा था। उसके आते ही उसने उसे गोली मार दी।
हमले के पीछे गहरी साजिश है?
शुक्रवार की रात भी अपराधी गेट पर पहले से ही इंतजार कर रहा था। रात में 11:40 बजे जैसे ही गोपाल खेमका कार से उतरे को गोली मार दी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या और अन्य पर हमले के पीछे कोई गहरी साजिश है? अब इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिलने की उम्मीद है।
बेउर जल में हुई छापेमारी
गोपाल खेमका को भुगतान के आधार पर सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। अप्रैल 2024 में इसे वापस ले लिया गया और उसके बाद उन्होंने कभी सुरक्षा की मांग नहीं की। इस घटना के बाद पुलिस ने उनके दूसरे बेटे को सुरक्षा मुहैया कराई है। पुलिस ने पटना के बेउर जेल में तलाशी ली और घटना के सिलसिले में कुछ कैदियों से पूछताछ की।
खेमका के परिवार से तेजस्वी ने की मुलाकात, कहा-सीएम बेहोश हैं, ये महाजंगलराज है
शनिवार शाम पटना पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “तलाशी के दौरान पुलिस को तीन मोबाइल फोन (सिम कार्ड के साथ), एक डेटा केबल और एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर कई मोबाइल नंबर लिखे थे।”
Father son murder khemka family targeted who is behind attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














