-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Satyendra Jain On His Viral Video Said I Had Almost Died
VIP ट्रीटमेंट वाले वायरल वीडियो पर सत्येंद्र जैन का पलटवार, बोले- असलियत सब ने छुपाई, मैं मर भी सकता था
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को धन शोधन के एक मामले में शहर की एक अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के कुछ घंटे बाद बीते शुक्रवार रात को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।

सत्येंद्र जैन (सौ.एक्स)
नई दिल्ली: जहां एक तरफ दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को धन शोधन के एक मामले में शहर की एक अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के कुछ घंटे बाद बीते शुक्रवार रात को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं अपनी रिहाई का बाद जैन ने आज कहा कि उनकी भविष्य की राजनीतिक जिम्मेदारियां पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल तय करेंगे।
वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल
वहीं जेल में उनके वीआईपी ट्रीटमेंट वाले वायरल वीडियो का भी उन्होंने आज जवाब दिया है। उन्होंने आज कहा, जेल में रहते हुए उनका 40 किलो वजन कम हो गया था, लेकिन यह तो किसी ने नहीं दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह मर भी सकते थे।
यहां पढ़ें – आज PM मोदी करेंगे नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत, 30 लाख से ज्यादा सिविल सर्वेंट होंगे शामिल
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: साझेदारी चाहिए, कुर्बानी देने को कोई तैयार नहीं, विपक्षी एकता सबसे बड़ी चुनौती…
INDIA Block Meeting: 23 दल होंगे शामिल, इन बड़े दलों पर ‘सस्पेंस’ बरकरार; BJP बोली- न कोई मिशन है, न विजन
Delhi Riots Case: IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में सुनवाई टली, अब इस तारीख को आएगा फैसला
दिल्ली में यह क्या हो रहा है? मालवीय नगर होटल हादसे पर AAP ने दागे सवाल, खड़गे-प्रियंका ने जताया दुख
तिहाड़ में हर जगह कैमरे
इसके साथ ही, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “तिहाड़ जेल में तो हर जगह कैमरे लगे हैं किसी और की फुटेज क्यों नहीं मिल रही है? ये कह रहे हैं सत्येंद्र जैन शानदार खाना खा रहे हैं , मैं वहां कैंटीन से खरीद कर खाता था. मैं बिल भी दिखा सकता हूं. वहां सबके लिए बिसलेरी का पानी मिलता है, खरीद कर पी सकते हैं… जिस वीडियो की बात हो रही है वो मेरी सर्जरी के समय था का था, डॉक्टर ने बेड रेस्ट कहा था. लोग कह रहे हैं मैं मसाज करा था, लेकिन वो फिजियोथेरेपी हो रही थी. कभी किसी ने पूरे कपड़े पहन कर मसाज कराया है?
जेल तो जाना पड़ेगा
जेल जाने की बात पर उन्होने कहा कि, जब मैंने अरविंद केजरीवाल के साथ काम शुरू किया था तब उन्होंने कहा था कि हम लोग इस देश की राजनीति को बदलने की कोशिश कर रहे हैं जो भी ये कोशिश करेगा उसको जेल तो जाना पड़ेगा। सभी पार्टियां देश का भला करने आई है। तो सबको अच्छा काम करना चाहिए। मैंने बहुत सोचा है कि AAP में ऐसा क्या है जो ये AAP को तोड़ना चाहते हैं खत्म करना चाहते हैं. वो लोग बस पार्टी को खत्म करना चाहते हैं वो नहीं चाहते कि पढ़े लिखे लोग आगे आएं।”
#WATCH | AAP leader Satyender Jain says, “… Had there been no democracy, the central government would have hanged me by now… Arvind Kejriwal said that we will have to go to jail if we try to bring about a change… After going to jail, so many of our leaders always thought… pic.twitter.com/znrfbsGOOf — ANI (@ANI) October 19, 2024
यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आज होगी जारी! रांची जा रहे राहुल गांधी
वहीं जैन से जब भविष्य की उनकी राजनीतिक भूमिका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं वही करूंगा जो हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कहेंगे।” जानकारी दें कि सत्येंद्र जैन को मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। वहीं जेल से रिहा होने के बाद जैन ने बीते शुक्रवार रात केजरीवाल से फिरोजशाह रोड स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। आप संयोजक ने जैन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, “सत्येंद्र, आपका स्वागत है!” दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित पार्टी नेताओं ने जैन का शुक्रवार को तिहाड़ जेल के बाहर गर्मजोशी से स्वागत किया।
Satyendra jain on his viral video said i had almost died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














