- Hindi News »
- India »
- National Learning Week Mission Karmyogi Civil Servant Lerning Pm Modi
आज PM मोदी करेंगे नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत, 30 लाख से ज्यादा सिविल सर्वेंट होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 अक्टुबर को कर्मयोगी सप्ताह यानी नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ करने जा रहें हैं। मिशन कर्मयोगी का मकसद सिविल सर्वेंट्स के लिए पर्सनल और ऑर्गनाइजेशनल स्किल डेवलपमेंट को एक नई दिशा देना है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

आज PM मोदी करेंगे नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार 19 अक्टुबर को कर्मयोगी सप्ताह यानी नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ करने जा रहें हैं। आगामी 25 अक्टूबर तक चलने वाला यह खास कार्यक्रम आज सुबह 10.30 बजे राजधानी दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शुरू होगा। इसमें 30 लाख से ज्यादा सिविल सर्वेंट भी हिस्सा लेंगे।
जानकारी हो कि बीते सितंबर 2020 से शुरू हुए मिशन कर्मयोगी का मकसद सिविल सर्वेंट्स के लिए पर्सनल और ऑर्गनाइजेशनल स्किल डेवलपमेंट को एक नई दिशा देना है। इस दौरान, हर कर्मयोगी 4 घंटे की लर्निंग में जरुरी हिस्सा लेगा।
यहां पढ़ें – जानें देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, दिल्ली सहित उत्तर भारत में कब तक होगी ठंड की शुरुआत
सम्बंधित ख़बरें
नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
16, 17, 18 अप्रैल….भारत एक बड़ा फैसला लेने जा रहा, विज्ञान भवन में PM मोदी ने किया ऐलान
आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति का महासंगम, जानिए आधी आबादी के लिए क्या है पीएम मोदी का मेगा प्लान?
भारत-नेपाल रिश्तों में नई हलचल! PM मोदी से मिलने के लिए बालेंद्र शाह ने रखी बड़ी शर्त, दिल्ली में होगा धमाका
यह खास आयोजन सिविल सर्वेंट्स को विकास की दिशा में नई प्रेरणा प्रदान करेगा। इसका जरुरी लक्ष्य एक सरकार का संदेश देना, सभी को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जोड़ना और आजीवन लर्निंग को बढ़ावा देना है।
इसके तहत सिविल सर्वेंट्स के लिए व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकसित करने की दिशा में नए सिरे से प्रोत्साहन देने की कवायद की जाएगी। इस बाबात PMO ने एक बयान में यह जानकारी दी कि, ‘मिशन कर्मयोगी’ की शुरुआत सितंबर 2020 में की गई थी और तब से इसने पर्याप्त प्रगति की है। इसमें वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ भारतीय लोकाचार में निहित भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवा की कल्पना की गई है।
यहां पढ़ें – उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में 53 यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी,
इस बयान में कहा गया राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह लोक सेवकों के लिए व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकास की दिशा में नई गति प्रदान करने वाला, अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन होगा। यह पहल सीखने और विकास के लिए एक नई प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करेगी। राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का उद्देश्य ‘एक सरकार’ का संदेश देना, सभी को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जोड़ना और आजीवन सीखने को बढ़ावा देना है।
जानकारी दें कि यह कार्यक्रम व्यक्तिगत प्रतिभागियों और मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा जुड़ाव के विभिन्न रूपों के माध्यम से सीखने के लिए समर्पित होगा। इस दौरान, प्रत्येक ‘कर्मयोगी’ कम से कम चार घंटे की योग्यता से जुड़े गुर सीखने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध होगा।
प्रतिभागी प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा आईजीओटी, वेबिनार (सार्वजनिक व्याख्यान या नीति विशेषज्ञों की कक्षाएं) पर व्यक्तिगत भूमिका-आधारित मॉड्यूल के संयोजन के माध्यम से लक्षित घंटों को पूरा कर सकते हैं।
PMO के बयान में कहा गया है कि सप्ताह के दौरान, प्रख्यात वक्ता अपनी विशेषज्ञता के विषय पर व्याख्यान देंगे और कर्मयोगियों को अधिक प्रभावी तरीके से नागरिक-केंद्रित वितरण की दिशा में काम करने में मदद करेंगे। सप्ताह के दौरान, मंत्रालय, विभाग और संगठन क्षेत्र विशिष्ट दक्षताओं को बढ़ाने के लिए सम्मेलन और और जरुरी कार्यशालाएं भी आयोजित करेंगे।
National learning week mission karmyogi civil servant lerning pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SRH vs RR: बीच मैदान पर अचानक छाया अंधेरा, बंद हुई फ्लड लाइट; ब्लैकआउट की वजह से रोकना पड़ा मैच
Apr 13, 2026 | 10:44 PMUP Cabinet Expansion: उधर योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा, इधर सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन; जानें पूरा मामला
Apr 13, 2026 | 10:33 PMस्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PMकेवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PMमीरा-भाईंदर का विकास आखिर कब तक रुका रहेगा? 9 साल से नए डीपी का इंतजार
Apr 13, 2026 | 10:21 PMDelhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जानें क्या है खासियत
Apr 13, 2026 | 10:20 PMNoida Protest Updates: नोएडा बवाल पर प्रदेश में मचा घमासान, अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा
Apr 13, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM
नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाली समिति का बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता है ‘चमत्कार’ का खेल
Apr 13, 2026 | 09:31 PM
नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM













