-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sanatan Board Form Or Dissolve Waqf Board Sadhvi Niranjan Jyoti Made A Big Demand From Mahakumbh
‘…तो भंग करें वक्फ बोर्ड’, महाकुंभ से उठी बड़ी मांग, संगम नगरी में विशाल धर्म संसद की तैयारी
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। करोड़ों की संख्या में साधु-संत व श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान के लिए जुटे हुए हैं। यहीं स्नान के लिए पहुंची पूर्व बीजेपी सांसद व साध्वी निरंजन ज्योति ने भी सनातन बोर्ड...

साध्वी निरंजन ज्योति (डिजाइन फोटो)
प्रयागराज: इस समय देश में सनातन बोर्ड की मांग तेजी से उठ रही है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी सनातन बोर्ड की मांग उठाई थी। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू विवाद के बाद पवन कल्याण ने राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म रक्षण बोर्ड के गठन की मांग की थी। वहीं, अब महाकुंभ की धरती से भी यह मांग उठी है।
प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। करोड़ों की संख्या में साधु-संत व श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान के लिए जुटे हुए हैं। यहीं स्नान के लिए पहुंची पूर्व बीजेपी सांसद व साध्वी निरंजन ज्योति ने भी सनातन बोर्ड के गठन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए।
शाही स्नान के लिए पहुंची निरंजन ज्योति
साध्वी निरंजन ज्योति ने दिया बड़ा बयान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान शुरू हो रहा है। आज 13 अखाड़ों के साधु त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे। साध्वी निरंजन ज्योति भी शाही स्नान के लिए निकल चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
पहले आया ‘फायरब्रांड’ महिला नेता का नाम…अब BL संतोष पहुंचे लखनऊ, BJP को मिल गया सपा के PDA का तोड़
महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन
रातोंरात स्टार बनीं ‘माला गर्ल’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज
…तो भंग हो वक्फ बोर्ड: साध्वी
इस दौरान एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने सनातन बोर्ड की मांग उठाई। उन्होंने कहा, “महाकुंभ की मांग है कि सनातन बोर्ड का गठन हो या फिर वक्फ बोर्ड को भी भंग कर दिया जाए।” बता दें कि कुछ दिन पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दावा किया था कि महाकुंभ वक्फ की जमीन पर हो रहा है।
27 जनवरी को होगी धर्म संसद
महाकुंभ के दौरान 27 जनवरी को धर्म संसद के आयोजन की भी तैयारी चल रही है। इसमें सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जा सकता है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, “धर्म संसद में चारों पीठों के शंकराचार्य, 13 अखाड़ों के प्रमुख, साधु-संतों, महामंडलेश्वर और मठ-मंदिरों के प्रमुखों के साथ सनातन बोर्ड के प्रारूप पर चर्चा की जाएगी। सभी की सहमति से ही इसे पारित किया जाएगा। हमारी मांग है कि मंदिरों पर न तो सरकार का कब्जा हो और न ही किसी और का।”
महाकुंभ 2025 से संबंधित अन्य नवीनतम ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने महाकुंभ में धर्म संसद आयोजित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को महाकुंभ नगर में प्रस्तावित धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव लाया जाएगा।
Sanatan board form or dissolve waqf board sadhvi niranjan jyoti made a big demand from mahakumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 01:06 PMलगातार दूसरे दिन बंद हाईवे, बारिश-भूस्खलन के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
Jul 24, 2026 | 01:06 PM‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Jul 24, 2026 | 01:03 PMवर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
Jul 24, 2026 | 12:58 PMमुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
Jul 24, 2026 | 12:50 PMभारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम
Jul 24, 2026 | 12:44 PMLock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
Jul 24, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














