-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Saif Ali Khan Pataudi Property High Court Verdict
सैफ अली खान के पटौदी परिवार को झटका, पुश्तैनी जमीन पर 25 साल पुराना फैसला पलटा
- Written By: सौरभ शर्मा
भोपाल नवाब की संपत्ति विवाद में सैफ अली खान व परिवार को झटका लगा है, ट्रायल कोर्ट के सन 2000 के आदेश को रद्द कर दोबारा सुनवाई का आदेश दिया। यह मामला मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पटौदी परिवार का फैसला पलटा
भोपाल: मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और पटौदी परिवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भोपाल रियासत की संपत्ति को लेकर जारी लंबे समय से चले आ रहे विवाद में जबलपुर बेंच ने ट्रायल कोर्ट के सन 2000 में दिए गए फैसले को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट ने सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किए बिना फैसला सुनाया था, जो कि त्रुटिपूर्ण था। अब ट्रायल कोर्ट को एक साल के भीतर मामले की दोबारा सुनवाई करनी होगी।
यह मामला भोपाल के अंतिम नवाब मोहम्मद हमीदुल्लाह खान की संपत्ति के उत्तराधिकार से जुड़ा है। नवाब की मृत्यु के बाद उनकी बेटियों और उत्तराधिकारियों ने दावा किया था कि उनकी संपत्ति का बंटवारा मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत होना चाहिए। ट्रायल कोर्ट ने 2000 में यह याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक पूर्व निर्णय के आधार पर खारिज कर दी थी। अब हाई कोर्ट ने यह कहते हुए फैसला पलट दिया कि वह निर्णय यहां लागू नहीं होता।
पटौदी परिवार के खिलाफ मामला फिर खुलेगा
जस्टिस संजय द्विवेदी की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि भोपाल सिंहासन उत्तराधिकार अधिनियम 1947, भारत में विलय के बाद निष्प्रभावी हो चुका था। इस आधार पर ट्रायल कोर्ट का निर्णय न केवल अधूरा था, बल्कि कानूनी रूप से भी त्रुटिपूर्ण था। हाई कोर्ट ने अब ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया है कि सभी पक्षों की दलीलें ध्यानपूर्वक सुनकर नए सिरे से निर्णय लिया जाए। यह आदेश नवाब मंसूर अली खान पटौदी, शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, सबा सुल्तान और सोहा अली खान को भी प्रभावित करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
“चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा..” आज भोपाल पहुंचेंगे 25 से 30 हजार किसान; प्रदर्शनकारियों का बड़ा दावा
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
हजारों एकड़ जमीन पर चल रहा है विवाद
भोपाल में पटौदी परिवार के पास हजारों एकड़ जमीन है। औकाफ-ए-शाही सहित रॉयल प्रॉपर्टी को लेकर कई सालों से मुकदमेबाज़ी जारी है। कई परिवारजन, जिनमें सुरैया रशीद, बेगम मैहर ताज, राबिया सुल्तान शामिल हैं, इस पर अधिकार की मांग कर चुके हैं। हाई कोर्ट के ताजा फैसले से संपत्ति बंटवारे की दिशा में नया मोड़ आ सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘EVM नहीं, वोटर लिस्ट से होती है छेड़छाड़’, AAP नेता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
यह मामला नवाब मोहम्मद हमीदुल्ला खान की मृत्यु (4 फरवरी 1960) के बाद उनकी निजी संपत्ति के उत्तराधिकार से जुड़ा है। गौरतलब है कि भोपाल रियासत का भारत में विलय 30 अप्रैल 1949 को हुआ था और लिखित समझौते के तहत नवाब के विशेषाधिकार और उनकी निजी संपत्ति का मालिकाना हक बरकरार रखा गया था। भारत सरकार ने 10 जनवरी 1962 को एक पत्र जारी कर संविधान के अनुच्छेद 366 (22) के तहत नवाब की संपत्ति को निजी संपत्ति के रूप में मान्यता दी थी।
Saif ali khan pataudi property high court verdict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














