National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा
National Song Insult Law: संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा में प्रिवेंशन ऑफ इनसल्ट टू नेशनल ऑनर (संशोधन) विधेयक पेश किया गया है। इसके तहत वंदे मातरम का अपमान करना या बाधा डालना अपराध होगा।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
नित्यानंद राय (सोर्स-सोशल मीडिया)
National Honour Amendment Bill: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को भारी हंगामे के बीच राज्यसभा में प्रिवेंशन ऑफ इनसल्ट टू नेशनल ऑनर (संशोधन) विधेयक पेश किया। इस संसोधन विधेयक को लाने की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मौजूदा कानूनों को समय की जरूरतों के अनुसार अधिक मजबूत, स्पष्ट और प्रासंगिक बनाना है।
इसके जरिए राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय सम्मान से संबंधित कानूनी प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। इसके जरिए राष्ट्रीय प्रतिकों, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय सम्मान से संबधित कानूनी प्रावधानों में बदलाओं का प्रस्ताव रखा गया है। सदन में पेश किए जाने के बाद अब इस विधेयक को आगे की चर्चा, विचार और मंजूरी की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
राष्ट्रीय गीत का अपमान करना होगा, अपराध
बता दें कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान करने या उसको गाने के दौरान बाधा डालने पर सजा का प्रावधाव किया गया है। नए संसोधन प्रावधानों के तहत अगर कोई व्यक्ति जानबुझ या किसी साजिश के तहत वंदे मातरम को अपमानित करता है, उसके गाने में बाधा डालता है, तो उसे तीन साल की कारावास, जुर्माना या सजा दोनो दी जा सकती है। राष्ट्रीय गीत के सम्मान में बनाए गए कानून का सम्मान करना देश के सभी नागरिकों की जिम्मेंदारी माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
NEET Protest का बड़ा असर, दिल्ली में TCS ने बदला ऑफिस प्लान, कर्मचारियों को तुरंत नोएडा-गुरुग्राम शिफ्ट होने क
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
कानून और नियमों के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
राष्ट्रीय गान के समय सम्मान न देना कानून के अनुसार, राष्ट्रीय गान के दौरान लोगों का सम्मान के तौर पर खड़ा होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय गान या राष्ट्रीय गीत के गायन के दौरान किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार करने या उसमें बाधा डालने पर ठोस कार्रवाई की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- हम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
गृह मंत्रालय के जारी किए आदेश
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 9 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ और ‘जन गण मन’ दोनों का गायन होने पर पहले ‘वंदे मातरम’ और उसके बाद ‘जन गण मन’ का गायन किया जाना अनिवार्य है। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन करना जरूरी है और इसके उल्लंघन पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
