Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस को भारत का सहारा! यूक्रेन युद्ध के चलते आई कामगारों की भारी कमी, हिंदूस्तान भेजेगा 40,000 स्किल्ड वर्कर

India-Russia Relations: रूस में श्रम संकट के कारण भारतीय कामगारों की मांग बढ़ रही है। वर्तमान में 70,000 से अधिक भारतीय काम कर रहे हैं, और यह संख्या 2026 में और बढ़ सकती है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 10, 2026 | 11:22 AM

भारत से 40,000 स्किल्ड वर्कर जाएंगे रूस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Migrant Workers in Russia: यूक्रेन से युद्ध और अमेरिकी प्रतिबंधो के कारण रूस वर्तमान में गंभीर श्रम संकट का सामना कर रहा है, और उसे काम करने के लिए पर्याप्त लोग नहीं मिल रहे हैं। इसी वजह से रूस, भारत जैसे देशों से श्रमिक आयात कर रहा है ताकि यह कमी पूरी हो सके। इसी कड़ी में रूसी राजदूत डेनिस एलीपोव एक बड़ा बयान दिया है। 

रूसी राजदूत डेनिस एलीपोव ने कहा कि वर्तमान में रूस में 70,000 से अधिक भारतीय काम कर रहे हैं और यह संख्या आने वाले समय में बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे दोनों देशों की व्यापारिक और आर्थिक संबंधों में दिलचस्पी बढ़ेगी, यह आंकड़ा और बढ़ेगा। उनके अनुसार, इससे मानवीय और व्यापारिक संबंध भी मजबूत होंगे। यह कदम दोनों देशों के बीच गहरे सहयोग और समझ को दर्शाता है।

भारत से कितने मजदूरों को रूस भेजा जाएगा?

रूसी राजदूत के बयान से 2026 में रोजगार के अवसर और बढ़ने की उम्मीद है। रूस के विशेष प्रतिनिधि बोरिस टिटोव के अनुसार, 2026 में कम से कम 40,000 भारतीय कामगार रूस जाने की संभावना है। मॉस्को में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने भी कहा कि 2025 के अंत तक रूस में भारतीय नागरिकों की संख्या 70,000 से 80,000 के बीच होगी। 

सम्बंधित ख़बरें

फडणवीस के गुप्त दौरे के बाद दिल्ली पहुंचेंगी सुनेत्रा पवार, शाह-मोदी के साथ तय होगी महाराष्ट्र की अगली रणनीति

“हमने नहीं रोका होता तो बहुत बुरा सीन होता…”, रिजिजू ने शेयर किया महिला सांसदों का वीडियो, जानें क्या कहा

PM मोदी ने फोन कर जाना शरद पवार का हाल, बेटी सुप्रिया सुले ने दिया हेल्थ अपडेट

रूसी तेल का संकट: भारत द्वारा खरीद घटाने और चीन के इनकार से समंदर में फंसे दर्जनों जहाज

जानकारी के मुताबिक, यह निर्णय दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक में लिया गया था। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत रूस ने 2026 में 70,000 से अधिक भारतीय नागरिकों के लिए कार्य कोटा निर्धारित किया है।

रूस में कितनी होती है भारतीय कामगारों की सैलरी?

रूस में भारतीय कामगारों का वेतन उनकी योग्यता और काम के प्रकार पर निर्भर करता है। कम कुशल भारतीय कामगारों का मासिक वेतन 475 यूरो से 950 यूरो (555 डॉलर से 1,111 डॉलर) तक होता है। रिपोर्टों के अनुसार, रूस में भारतीय कामगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Gaza Peace: यूएई और मिस्र के राष्ट्रपतियों की मुलाकात, गाजा में स्थायी युद्धविराम और आर्थिक सहयोग पर चर्चा

2025 की पहली तिमाही में लगभग 32,000 भारतीय नागरिक रूस पहुंचे थे, दूसरी तिमाही में यह संख्या 36,000 तक बढ़ गई और तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 63,000 तक पहुँच गया। भारतीय श्रमिकों की भर्ती आधिकारिक और अनौपचारिक एजेंसियों के माध्यम से की जाती है, जो सुनिश्चित करती हैं कि भारतीय नागरिकों को उनके भविष्य के रोजगार के बारे में पूरी और सटीक जानकारी मिले।

Russia labor crisis india sends skilled workers 40000 ukraine war impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2026 | 11:20 AM

Topics:  

  • India
  • Narendra Modi
  • Russia
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.