Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

22 साल से भाजपा का राज फिर भी पलायन को मजबूर हिंदू, RSS के खुलासे से मचा हड़कंप

Hindus Migrating: आरएसएस के एक सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है। इस सर्वे में किए गए दावे से हड़कंप मच गया है। इसमें से एक बड़ी बात निकलकर सामने आई है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 29, 2025 | 11:09 AM

22 साल से भाजपा का राज फिर भी पलायन को मजबूर हिंदू, RSS के खुलासे से मचा हड़कंप

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है। इस सर्वे में किए गए दावे से हड़कंप मच गया है। इसमें से एक बड़ी बात निकलकर सामने आई है। आरएसएस ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर मध्यभारत में क्षेत्र में सामाजिक अध्ययन करके यहां की समस्याओं का पता लगाने का काम किया है। इस सर्वे में पता चला कि हर जिले की अपनी-अपनी समस्याएं थी, जिसमें संघ के सर्वे में दावा किया गया है कि भोपाल के पुराने शहर में हिंदुओं का पलायन फिलहाल सबसे बड़ा मुद्दा है।

ऐसा बताया जा रहा है कि पुराने शहर में बड़ी संख्या में हिंदू लोग पलायन करके दूसरी जगह पहुंच गए हैं, वो यहां से अपना मकान बेचकर निकले हैं, जिन्हें दूसरे समुदाय के लोगों ने खरीद लिया है। हालांकि आरएसएस ने अब यहां पलायन रोकने की बात कही है।

हिंदुओं का पलायन 

आरएसएस के मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडेय की ओर से बताया गया कि पुराने भोपाल में तेजी से हिंदुओं का पलायन हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां से लगभग 3 हजार हिंदू परिवारों ने अपना मकान बेचा और दूसरी जगह पर शिफ्ट हो गए, उनके मकानों को दूसरे समुदाय के लोगों ने खरीद लिया, जिससे यहां हिंदुओं की कम हुई है। हालांकि अशोक पांडेय का कहना है कि हिंदूओं का पलायन रोकने के लिए आरएसएस ने तैयारियां कर ली है और यहां नए प्लान पर काम किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

आरएसएस ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर सर्वे किया था। जिसमें लव जिहाद, धार्मिक जागृति का अभाव, संस्कार शिक्षण कमी, अस्वच्छता, मोबाइल गेमिंग, हिंदू परिवार पलायन जैसे 103 प्रकार की समस्याएं चिन्हित की थी। जिसमें भोपाल में हिंदुओं का पलायन सबसे गंभीर मुद्दा है, बेंगलुरु में संपन्न हुई RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में ये बात सामने आई है। अशोक पांडेय ने कहा हिंदुओं को पलायन करने की जरूरत नहीं है और उनको किसी से भी डरने की जरूरत भी नहीं है। सभी हिंदू उनके साथ खड़े हैं, वहीं आरएसएस भी उनके साथ खड़ा है।

देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल के इन इलाकों में घटी संख्या

ऐसा बताया जा रहा है कि भोपाल के शाहजहानाबाद, मंगलवारा, बुधवारा, कोहेफिजा, टीलाजमालपुरा, काबाडखाना तथा सिंधी कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी में तेजी से हिंदुओं की संख्या घटी है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि यहां से हिंदू लोग अपना मकान बेचकर दूसरे इलाकों में पहुंच गए हैं।

Rss survey reveals that hindus are migrating from bhopal old city kohefiza area

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 11:09 AM

Topics:  

  • BJP
  • MP News
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.